2 जुलाई को आयोजित होगा समर्पण संस्था का शिक्षा दान महोत्सव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा रविवार , 2 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रताप नगर सांगानेर स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में “9 वाँ शिक्षा सहयोग व एज्यूकेशनल एम्बेसेडर अधिवेशन” शिक्षा दान महोत्सव के रूप में आयोजित किया जायेगा। 

इस राज्य स्तरीय शिक्षा दान महोत्सव में चयनित 148 जरूरतमंद समर्पण आदर्श विद्यार्थियों को फीस के चैक, किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, जूते, स्कूल बैग आदि संस्था द्वारा भेंट किये जायेंगे। इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने वाले संस्था द्वारा नियुक्त एज्यूकेशनल एम्बेसेडर्स को सम्मानित भी किया जायेगा। महोत्सव में राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर श्याम लाल मुख्य अतिथि होंगे तथा पूर्व जिला न्यायाधीश व पूर्व मुख्य सचिव लोकायुक्त सचिवालय डॉ. पदम कुमार जैन अध्यक्षता करेंगे |

इस अवसर विशिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार व ज़िला न्यायाधीश शैलेन्द्र व्यास, सेवानिवृत्त आई ए एस श्रीराम चौरडिया, दूरसंचार विभाग के निदेशक फतेह सिंह, रावत एज्युकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत व निदेशक नरेन्द्र सिंह रावत, नगर पालिका डेगाना के चेयरमेन मदन लाल अटवाल, सरस्वती विद्यापीठ सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की प्राचार्या व समाज सेविका स्नेहलता भारद्वाज, आस्थिका एन्टरटेनमेन्ट की संस्थापक निदेशक व गायिका अपर्णा वाजपेयी, गोयल विजय एण्ड कम्पनी के प्रोपराइटर सीए विजय गोयल होंगे।

मंच संचालन दूरदर्शन समाचार वाचक व वॉयस ऑवर आर्टिस्ट गौरव शर्मा करेंगे। उल्लेखनीय है कि समर्पण संस्था द्वारा गत 13 वर्षों में इससे पूर्व 572 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता दी जा चुकी है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments