सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने चौमूँ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर में 13 जून को होने जा रही जन आक्रोश सभा के संदर्भ में आज मोरिजा रोड स्थित ख़ुशबू होटल चौमूँ में भाजपा कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी का भाजपा नगर और देहात चौमूँ के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस सरकार की नीतीयों के बारे में विस्तृत में बताया। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 13 जून को सभी कार्यकर्ताओं को आम जन सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस सरकार को उखाड़ फेकनें का संकल्प लेना है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, माफियाओ आदि से दुखी और परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 13 जून को जयपुर में भ्रष्टाचार रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओ को अलग अलग जिम्मेदारिया सौंपी।

इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, देहात कालाडेरा मण्डल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, बाँसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, महामंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व फल सब्ज़ी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद, नानूराम सेनी, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, बन्नालाल जाटावाली, पार्षद गजेंद्र यादव, मुकेश सिद्ध, संदीप शर्मा, राहुल, बाबूलाल, सरपंच बाबूलाल गुर्जर, रमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सरपंच, पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, नगर पालिका पूर्व और वर्तमान पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments