किसान नेता स्व. रणजीत सोलेट का पूरा जीवन देश को समर्पित - ओमप्रकाश माथुर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) रामपुरा में स्वर्गीय रणजीत सोलेट के प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम में हज़ारो किसानो के बीच भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव समिति सदस्य ओमप्रकाश माथुर ने 1979 से 1989 तक साथ काम करने के अनुभव बताए  | उन्होंने अभावों में किसानो का संघटन किया था साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर पूरे प्रदेश में पहुँचे |


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख शंकर लाल ने बताया कि रणजीत सोलेट का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित था || भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठोड ने गाँव गाँव में उनके किसान हित में किए गए सुधारो के बारे बताया | किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी ने बताया पुण्यतिथि पर एस के होस्पिटल द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा केम्प में 760 मरीज़ों की जाँच की गयी | ये पुण्य का काम है  | 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रामप्रसाद ने बताया की स्वर्गीय रणजीत सोलेट 1970 में ही Rss से जुड़ गए थे फिर भारतीय किसान संघ की स्थापना 1979 में हुई तब से लगातार किसान संघ में कई पदों पर रहकर किसानो को भारत माता को परमवैभव तक पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय भाव का जागरण कर संगठित करने का काम किया | वो आज इस दुनिया में नहीं है पर उनके विचार आज भी हम सबको किसानो की सेवा की प्रेरणा दे रहे है | उनके विचारो को जन जन तक पहुँचाने के लिए अब आगे सेवा कार्य जारी रख रहे है | 

इस अवसर पर सह संघटन मंत्री गजेंद्र सिंह प्रदेश, अध्यक्ष दल्लाराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह, चितोड प्रांत संघटन मंत्री परमानंद, जोधपुर प्रांत संघटन मंत्री हेमराज, प्रदेश कार्यलय प्रमुख करण सिंह, डॉ सांवर मल सोलेट, राजेंद्र सोलेट, बाबुलाल सोलेट, श्रवण, सूरजमल, रमेश ने सभी अथितियो का स्वागत किया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments