दिव्या ने दिए ब्यूटी टिप्स, शोभना ने डांस की बारीकियां और मधुबाला ने सीखाया गाउन कटिंग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड उदयपुर मण्डल की ओर से हैप्पी होम स्कूल प्रताप नगर में चल रहे 40 दिवसीय स्काउट गाइड कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में रोज नए-नए काम सीखने को मिल रहें हैं। बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं में काम को सीखने के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, रोज नित नए काम को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह की लहर  देखने को मिल रही है, वहीं सिखाने वाले ट्रेनर्स में भी ज्यादा से ज्यादा सिखाने का जुनून परवान पर है देखा जा रहा है |

सुरेंद्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं प्रधान संचालक कौशल विकास शिविर ने जानकारी देते हुए बताया कि 40 दिवसीय शिविर अब अपने पूरे परवान पर हैं सीखने और सिखाने का जुनून दोनों पक्षों में देखते ही बन रहा है शिविर में कौशल विकास के साथ-साथ जीवन उपयोगी एवं रोजगार मुखी काम तथा अच्छी लाइफस्टाइल, सुनागरिक बनने और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के दक्ष विशेषज्ञों द्वारा भी रोज नए-नए टिप्स बताए जा रहे हैं। मेहंदी में अरेबियन, मुंबई, भरवा और ब्राइडल मेहंदी सिखाई जारी है, वही ब्यूटीशियन में मेनीक्योर, पेडीक्योर, आइब्रो, थ्रेडिंग,ब्राइडल मेकअप, विभिन्न हेयर स्टाइल, जुड़ा, पोनी, फेशियल, ब्लीच,कटिंग, हर्बल हेयर स्पा और मेकअप की बारिकियों के टिप्स बताए जा रहे हैं। 

सिलाई में कच्चा टांका, पक्का टांका, बखिया, काज बटन, चिट बटन, बेबी समीज, विभिन्न प्रकार के ब्लाउज, पेटिकोट, सलवार सूट, गाउन और डांस में राजस्थानी, एकल, सोलो, डिविट और महिला संगीत के डांस सीखाये जा रहे हैं वही गीत संगीत में आरोह,अवरोह, स्वर रिदम लय, ताल, सुर की बारीकियां हारमोनियम और ढोलक पर सिखाई जा रही हैं। 

इंग्लिश स्पोकन टेंस, वाक्य, स्पोकन इंग्लिश, राइटिंग इंग्लिश स्पेलिंग मिस्टेक सुधार, प्रोनाआउन वहीं कंप्यूटर में बेसिक नॉलेज के साथ ही हिंदी और इंग्लिश में टाइपिंग आई कार्ड बनाना, कंप्यूटर के इतिहास की जानकारी, कुकिंग में केक, निंबू शिकंजी, ओरेंज मोकटएल, खमन, पपड़ी चाट, मंचूरियन, फ्रूटी, फ्रेंच फ्राईज, स्प्राउट चाट, वैज बिरयानी,पोटेटो नगेट, कड़ाई पनीर, पनीर मंचूरियन, चटनियां बताई जा रही है। शिविर में ट्रेनिंग काउन्सलर और दक्ष प्रशिक्षक किशन लाल सालवी, राधेश्याम मेनारिया, लक्ष्मण सिंह चौहान, प्रेम शंकर सालवी, निशा मेसी डेजी, शोभना भटनागर, मधुबाला वीरवाल, कंचन रंगवानी, दिव्या मखीजा, विशाल भटनागर उपस्थित रहकर सेवाएं दे रहे हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments