डॉ.साहिब सिंह वर्मा की 16वीं पुण्यतिथि पर रक्तदाताओं की उमड़ी भीड़, सैकड़ो महिलाओं सहित 894 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के बराला हॉस्पिटल में शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केबिनेट मंत्री स्व.डॉ.साहिब सिंह वर्मा की 16वीं पुण्यतिथि पर 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर का शुभारंभ निदेशक डॉ.श्रवण बराला ने डॉ.साहिब सिंह जी वर्मा के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी, इसके बाद डॉ. बराला ने स्व. डॉ साहिब सिंह वर्मा की असमय मृत्यु पर खेद प्रकट करते हुए उन्हें याद किया और पदचिह्नों पर चलने व सिद्धांतो को अपनाने पर जोर दिया | साथ ही उनके सामाजिक योगदान एवं उनके साधारण जीवन व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े रहने के बारे में बताया । 

स्व.डॉ. साहिब सिंह ने गरीब तबके, किसान, मजदूर ग्रामीण महिलाओं के हक की लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ी व हमेशा उनके हक की बात कही । डॉ. बराला ने बताया कि  लगातार 11 वर्षों से डॉ.साहिब सिंह वर्मा की याद में रक्तदान शिविर व श्रद्धाजलि सभा का आयोजन करते आ रहे है जिसमे प्रदेश भर से गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, सामाजिक संस्थाओं, साधू संत, डॉक्टर्स सहित विभिन क्षेत्र से जुड़े लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुँचते है | 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे सीकर सांसद सुमेदानन्द सरस्वती पूर्व ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और भाव विभोर होकर स्व. डॉ. साहिब सिंह वर्मा के जीवन के बारे में बताया तथा उनके द्वारा राजस्थान को किए गए विशेष योगदान के बारे में जानकारी दी। विधायक श्रीमाधोपुर झाबर सिंह खर्रा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |डॉ. ग्यारसीलाल बराला एवं डॉ. बाबूलाल बराला ने पधारे हुए सभी रक्तदातों को आभार प्रकट करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया | डॉ. ग्यारसीलाल बराला कहा कि रक्तदान करने वाला मनुष्य भगवान के समान माना गया है वो कई लोगों की जान बचाता है और जान बचाने वाला भगवान के समान ही माना जाता है |

डॉ. हनुमान बराला ने सभी रक्तवीरों की हौसला अपजाई करते हुए कहा कि आप सब रक्तवीर है आपको रक्तदान के लिए धन या ताकत की जरूरत नहीं होती है रक्तदान के लिए तो एक बड़ा दिल और मुक्त मन की जरूरत होती हैं, सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद,आभार | जीवन में  35 वीं रक्तदान करने वाले विष्णु कुमार शर्मा व 25 वीं बार रक्तदान करने वाले एडवोकेट सुरेन्द्र बोचल्या ने बताया कि रक्तदान करके शारीरिक एवं मानसिक संतुष्टि मिलती है | रक्तदान करके आप न सिर्फ दूसरों का जीवन बचा सकते बल्कि खुद को भी स्वस्थ रखते है इसलिए हमेशा रक्तदान करते रहना चाहिये  |

इस दौरान छोटेलाल कुमावत, रामस्वरूप जांगिड, साधुराम जाट, अनिता कुमावत, अर्जुन सैनी, कन्हैया लाल थावरिया, उत्तम गोठवाल, प्रताप सोनी, भवानी सिंह  टाटियावास, लल्लूराम सैनी, केदार मल शर्मा, संत गणेश महाराज, जितेन्द्र बुनकर, मुकेश शर्मा, राकेश मौर्य, मालीराम कुमावत, हनुमान सिंह नाथावत, छीतर मल देवंदा ,रामस्वरूप प्रजापत, बाबूलाल शर्मा, बाबूलाल टोडावता, मुकेश फड्डया, नवरंग चौधरी, हरिनारायण गठाला, ओमप्रकाश कुमावत, धन्नाराम कुमावत, गोपाल गुलिया, मंगल चन्द डागर, अटल मेठी, सुरेश गोदारा, मोहित छीपा, डॉ.मुखराम देवंदा, मोहन कुमावत, युवराज सिंह रुण्डला, विनोद घोसल्या, रामस्वरुप नासना, सुशील शर्मा, सूरजमल डोडवाडिया, खीमाराम रायका, नानुराम जाट, लाला सामोता, अर्जुन हरतवाल, कन्हेया लाल दुण, जय सिंह, ओमप्रकाश देवंदा, किशोर टोडावता, महेंद्र कुमार खुटेटा, पवन प्रजापति, अमित शर्मा, वेद सुरेश गठाला, बंशीधर लाम्बा, पप्पू फडोदिया, कजोड़ गोरा, मुकेश जांगिड़, रामस्वरूप नासना, मदन नासना, बंशी डागर, एडवोकेट सुरेश बाज्या, विनोद शर्मा, दिनेश सोडलिया, महेश सेरावत, आदि ने रक्तदाताओं को हौसला अपजाई करते हुए आभार जताया।

इस अवसर पर बराला अस्पताल परिवार से प्रेम बराला, डॉ.सृष्टि बराला, डॉ.अभिषेक बराला, डॉ.दीपिका बराला, एडवोकेट भावना बराला, डॉ.अजय चौधरीम, डॉ.गंभीर सिंह, डॉ.हरफूल चौधरी, डॉ.नरेश बराला, डॉ.मुकेश चौधरी, डॉ.लालूराम शर्मा, डॉ.राजपाल चौधरी, डॉ.घनश्याम शर्मा, डॉ.ताराचंद शर्मा, मंजू चौधरी, राकेश शर्मा, दीपक चौधरी, शंकर यादव, राजेश चौधरी, राजू लील, ज्वाला प्रसाद, किरण चौधरी, राजकुमार यादव, कृष्णा चौधरी, राजपाल जाट, झाबर मल, ज्योति चौधरी, अंतिमा रावत, ममता, चन्द्ररेखा बराला, सीताराम, मनीष बिदावत, हेमाराम चौधरी, निर्मला, ओमप्रकाश, झाबरमल, ओमप्रकाश बराला, कमलेश, सुशील गढ़वाल, सुशील लाम्बा, सोहन डागर, जीतू, अजीत शर्मा, रमाकांत डेणवाल, शंकर जाट, बराला नर्सिंग कॉलेज से अर्जुन यादव, जितेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, नर्सिंग छात्र एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments