कैर के बालाजी मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रताप नगर सेक्टर 26 स्थित कैर के बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा से संगीतमय पाठ का भव्य श्री कल्याण फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।  श्री कल्याण फाउण्डेशन के संस्थापक सदस्य श्याम बिहारी शर्मा ने बतलाया कि सांगानेर विधनसभा क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की कढ़ी में आज पवित्र आषाढ़ माह के शनिवार को प्रताप नगर सेक्टर 26 के कैर के बालाजी मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत की गई।


 
पाठ की शुरूआत में भगवान श्री राम भक्त व श्री हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार करते हुये द्वीप प्रज्वलन के साथ आरती की गयी। कार्यक्रम में उपस्थिति सैंकड़ों भक्तजनों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में हनुमान और भगवान श्री राम के भक्तिमय हनुमान चालीसा की अमृतधारा का आन्नद लिया। हनुमान चालीसा पाठ की समाप्ति पर कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तजनों को प्रसादी का वितरण किया गया। 

आज के इस हनुमान चालीसा पाठ में पधारे मुख्य अतिथि शंकर लाल शर्मा, अध्यक्ष श्योपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति, सांगानेर, जयपुर, अपने उद्बोधन में कहा कि सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में पवित्र आषाढ़ माह हिंदू में सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भी कैर के बालाजी में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों में यादराम कुमावत, लादू सिंह तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुये। श्री कल्याण फाउण्डेशन के पदाधिकारियों द्वारा भव्य हनुमान चालीसा पाठ में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों तथा भक्तजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया गया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments