आज गुरु पूर्णिमा पर ऐसे करें पूजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गुरु पूर्णिमा पर दान करने से समाप्त होंगे गुरु दोष इस साल गरू पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई को मनाया जाएगा। 3 जुलाई को जहां गुरु से आशीर्वाद, दीक्षा लेने, आदर देने और सम्मान करने और का दिन है, वहीं इस दिन किए गए विभिन्न उपाय आपको धन लाभ तो दिला ही सकते हैं साथ ही इस दिन किए गए उपायों से कुंडली में गुरु दोष समाप्त होकर गुरु की स्थिति मजबूत होती है।


इस दिन व्रत करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। ब्रह्म योग 03 जुलाई को शाम 3:35 तक रहेगा। इसके बाद इंद्र योग शुरू हो जाएगा।गुरु पूर्णिमा की रात खीर बनाकर दान करने से मानसिक शांति मिलती है। कहते हैं कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। याज्ञवल्य ऋषि के वरदान से वटवृक्ष (बरगद) को जीवनदान मिला था। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर वट पूजा भी की जाती है।


जानिए अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्राचार्य से गुरु पूर्णिमा पर ऐसे करें पूजा-

गरु पूर्णिमा पर पान के पत्ते, पानी वाले नारियल, मोदक, कर्पूर, लौंग, इलायची के साथ विधिवत पूजा करने से सौ वाजस्नीय यज्ञ के समान फल मिलता है। मान्यता है कि भक्त की मनोकामना पूरी होती है। पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान स्वास्थ्य और आयुवर्द्धक है। त्वचा रोग और दमा में काफी लाभ मिलता है। गुरु पूर्णिमा के दिन वैदिक मंत्र जाप और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से गुरु की खास कृपा मिलने की मान्यता है।

गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन पीली वस्तु का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा पर जो व्यक्ति गंगा नदी या किसी विशेष नदी में स्नान करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इस दिन महर्षि बेद व्यास जी की जयंती के रूप में ही मनाया जाता है। 

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु का भारतीय सभ्यता में विशेष महत्व है। गुरु व्यक्ति को सही दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं। गुरु की कृपा से ही व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है। गुरुओं के सम्मान में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। कोई भी व्यक्ति बिना गुरू के आगे नहीं बढ़ सकता। गुरू हमारे जीवन में प्रथम स्थान रखते हैं। सभी गुरू का सम्मान करें और उनके बताए मार्ग पर चलें, तभी सफल होंगे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments