40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन स्काउट गाइड कौशल विकास में सीख रहे रोजगारोन्मुखी कार्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर की ओर से हैप्पी होम स्कूल प्रताप नगर में चल रहे 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर का हैप्पी होम संस्थान की निदेशक सुषमा अरोड़ा ने अवलोकन कर शिविर में  प्रशिक्षण ले रहे संभागियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादनों की मुक्त कंठ से तारीफ की। 

इस अवसर पर सुषमा अरोड़ा ने कहा कि यह शिविर बालक, बालिकाओं, छात्राओं, युवतियों और कामकाजी महिलाओं को ग्रीष्मकाल के खाली समय को क्रियात्मकता देने और उनमें छुपी हुई प्रतिभाओं को उचित अवसर प्रदान करने का उन्हें बहुत ही अच्छा और उचित अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने सभी ट्रेनर्स के कार्यों की मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षक पूरी तन्मयता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं उसी का ही परिणाम है कि शिविर में संभागी बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं और अधिकाधिक प्रोडक्शन भी तैयार कर प्रदर्शनी में अवलोकन के लिए सामग्री को जनमानस के अवलोकन के लिए लगाया गया है।

शिविर के प्रधान संचालक एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेंद्र कुमार पाण्डे ने बताया कि शिविर की अपार सफलता को देखते हुए दूसरा बैच भी शुरू किया गया है जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन कर प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में आगामी दिनों में भ्रमण और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 

लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में शोभना भटनागर, मधुबाला वीरवाल, कंचन रंगवानी, निशा मेसी डेजी, दिव्या मखीजा, किशन लाल सालवी, राधेश्याम मेनारिया, लक्ष्मण सिंह चौहान, प्रेम शंकर सालवी, विशाल गुप्ता कौशल विकास तथा कैरियर काउंसलिंग संबंधी विषयो का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments