सेवानी 24 आवर्स मेगा इवेंट का प्रथम निमंत्रण चौमूं गढ़ गणेश जी को दिया,पोस्टर का किया विमोचन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एवं दिशा क्लासेस द्वारा 11 जून को आयोजित होने वाले "सेवानी 24 आवर्स मेगा इवेंट" का प्रथम निमंत्रण चौमूं गढ़ गणेश मंदिर में कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी द्वारा पूजा अर्चना करके दिया गया। इस अवसर पर निमंत्रण कार्ड और एंट्री पास का विमोचन भी किया गया |

कंपनी डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार सेवानी ने बताया कि कार्यक्रम 11 जून को सनसिटी, एनएच 52, ग्रांड सीकर रोड स्थित कंपनी कार्यालय में सुबह 4:15 बजे अमृत वेला में योग, मेडिटेशन, व्यायाम से शुरू होगा। इसके पश्चात मैराथन दौड़, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। वही बच्चों के टैलेंट शो में डांस, एक्टिंग, मॉडलिंग, प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं होगी | इसके पश्चात डॉक्टर्स, केमिस्ट ,एमआरएम, व्यापारियों के लिए स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें कंपनी द्वारा बनाए गए मोबाइल ऐप की जानकारी दी जाएगी तथा ऑनलाइन बिजनेस के विरुद्ध एक आवाज शुरू की जाएगी । शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जो बॉलीवुड थीम पर आधारित होगा | इसमें  विभिन्न प्रकार के डांस घूमर, डांडिया आदि शामिल होंगे | वहीं रात को अमरपुरा जयपुर के संत मोनू राम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा श्री श्याम भजन अमृत गंगा एवं विभिन्न झांकियों का आयोजन किया जाएगा। 

इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष गोयल, वेटसाईन फार्मा के नरेंद्र ताखर, चौमूं वेटरनरी एमआर यूनियन अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सचिव शुभम शर्मा, हैस्टर फार्मा के मुकेश शर्मा, रोड़ेक फार्मा के प्रमोद शर्मा तथा वेटसाइन के दिनेश ताखर भी मौजूद रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments