संसद भवन के इनोग्रेशन पर ₹75 का सिक्का जारी होगा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) 28 मई को नई संसद के इनॉग्रेशन पर 75 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। इसके एक तरफ अशोक स्तंभ, तो दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी। इसे कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है। इस मौके पर एक स्टाम्प भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, सरकार ने अब तक सिक्के की फोटो जारी नहीं की है। PM नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का इनॉग्रेशन करेंगे।


समारोह कैसा होगा? इसकी अब तक अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ANI के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दो फेज में होगा। पहले फेज के कार्यक्रम गांधी प्रतिमा के पास एक पंडाल में होंगे। यहां सुबह 9:30 बजे तक पूजा और अन्य अनुष्ठान होंगे। दूसरा फेस दोपहर में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा।

75 रुपए के सिक्के का डायमीटर 44 मिमी का होगा - वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 75 रुपए का सिक्का गोल होगा। इसका डायमीटर 44 मिमी है। इस सिक्के को 50% सिल्वर, 40% कॉपर, 5% निकल और 5% जिंक के मिक्सर से बनाया गया है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। नए सिक्के में रुपए का साइन होगा और लायन कैपिटल के नीचे 75 रुपए भी लिखा होगा। सिक्के की दूसरी साइड पर संसद परिसर की तस्वीर होगी। तस्वीर के ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा होगा।

20 पार्टियां PM मोदी के इनॉग्रेशन करने के विरोध में, 25 शामिल होंगी - विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति से नए संसद भवन के इनॉग्रेशन की मांग कर रही हैं। यही वजह है कि 20 विपक्षी दलों ने समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया है। इनका आरोप है कि राष्ट्रपति को ना बुलाना, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।

भाजपा समेत 25 पार्टियां शामिल होंगी - भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिरोमणी अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), बसपा, NPP, NPF, NDPP, SKM, JJP, RLJP, RP (अठावले), अपना दल (एस), तमिल मनीला कांग्रेस, AIADMK, BJD, तेलुगू देशम पार्टी, YSR कांग्रेस, IMKMK और AJSU, MNF।

20 पार्टियां विरोध कर रहीं - कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), समाजवादी पार्टी, राजद, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), VCK, रालोद, राकांपा, JDU, CPI (M), IUML, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RSP, AIMIM और MDMK।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments