महापड़ाव:मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव 44 वें दिन भी जारी,कर्मचारी को आया अटेक,कृषि उपज मंडी समिति का मिला समर्थन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ कोटा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा व कोषाध्यक्ष रमेशचंद मोडा ने संयुंक्त बयान जारी कर बताया कि महासंघ का महापड़ाव आज 44 वें दिन भी जारी रहा आज महापड़ाव स्थल पर एक कर्मचारी को हार्ट अटैक आने से पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के साथ जिंदगी और मौत से जूझ रहा है | इससे पहले भी महापड़ाव के चलते 5 कर्मचारी  मृत्यु  के शिकार हो चके है और एक कर्मचारी पेरालाईसिस अटेक का शिकार हो चुका है |

इन विपरीत परिस्थितियों के वावजूद भी सरकार मंत्रालयिक कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहीं है और लगातार संघर्ष करने के लिए मजबूर कर रहीं है |

प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहा कि महापड़ाव के चलते विकट परिस्थितियों में भी मंत्रालयिक कर्मचारी हजारों की संख्या में अभी भी अपनी वाजिब मांगो के लिए संघर्ष जारी रखे हुए हैं | महापड़ाव के चलते 5 कर्मचारी मृत्यु के शिकार हो गये इसके उपरांत भी सरकार मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही है | इससे पूरे राजस्थान में कर्मचारी जगत में भारी विरोध जारी है।  आज कृषि उपज मंडी समिति राजस्थान ने भी मंत्रालयिक कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। 

प्रदेश महामंत्री विरेंद्र दाधीच,विजय सिंह राजावत, कमलेश शर्मा, सतवीर सिंह राजावत, कोटा जिलाध्यक्ष रामजी लाल मीणा, कोटा महामंत्री विवेक गौड़, दिनेश स्वामी सहित सभी जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments