नंदपुरी आश्रम में 33 कुंडीय चंडी महायज्ञ का कलश यात्रा निकालकर किया शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गोविंदगढ़ के जालिमसिंह का बास नंदपुरी आश्रम में आज से 33 कुंडीय चंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। नंदपुरी आश्रम में नंदपुरी महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कलश लेकर महिलाएं नाचते गाते नजर आई। 

नंदपुरी आश्रम में 3 मई से 7 मई तक चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, प्रथम दिवस पर शाम को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा शाही लवाजमे के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं द्वारा नाचते गाते श्री राम के जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा निकाली गई। जगह-जगह कलश यात्रा पर फूलो की बारिश और जलपान की व्यवस्था की गई। कलश यात्रा नंदपुरी आश्रम से रवाना होकर यज्ञ मंडप तक पहुंची। 

यज्ञाचार्य गजानंद शास्त्री ने बताया कि कलश यात्रा विधि विधान से पूजा अर्चना कर रवाना की गई उसके बाद यज्ञ मंडप में पहुंचने पर वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ मंडप में प्रवेश करवाया गया। कल से 33 कुंडो में आहुतियां दिलवाई जाएगी।

महाराज नंदपुरी ने बताया कि चंडी महायज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। इसमें लाखों की संख्या में आहुतियां दिलाई जाएगी। यात्रा में गुरु महाराज रविदास शर्मा हिमाचल प्रदेश एवं श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments