मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का महापड़ाव आठवें दिन भी जारी मंहगाई राहत शिविरों का पहले ही दिन किया बहिष्कार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जारी सामूहिक अवकाश के साथ महापड़ाव  कल आठवें  दिन भी जारी रहा। 

कल महापड़ाव  स्थल शिप्रा पथ मानसरोवर जयपुर पर कांग्रेस के  प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं विधाधर नगर  विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल ने उपस्थित होकर हड़ताली मंत्रालयिक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहाँ कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की जो प्रमुख मांगे हैं वो जायज है जिन पर अतिशीघ्र आपका वकील बनकर मुख्यमंत्री जी से बात कर  आपसे चर्चा कराई जायेगी साथ ही कहा कि आपकी मांगो के आदेश के बाद ही में आपका सम्मान स्वीकार करूँगा। मंच पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनोद पूनिया ने भी कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुचाकर मांगो को पूरा कराया जायेगा। प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी पिछले  30 बर्षो से  समानांतर कैडर्स के समकक्ष वेतनमान एवं समान भर्ती की योग्यता की बात कर रहा है। प्रदेश महामंत्री विरेंद्र दाधीच ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा बर्ष 2013 में कनिष्ठ सहायकों के वेतनमान में बढोत्तरी करते हुए ग्रेडपे में बढोत्तरी की थी लेकिन विगत भाजपा सरकार द्वारा बर्ष 2017 में पुनः छिनकर वेतनमान का पुनः निर्धारण करते हुए प्रत्येक मंत्रालयिक कर्मचारी को लगभग 6000 रूपये से आधिक का नुकसान पहुंचाया जिसे पुनः बहाली की मांग कर रहे हैं। पंचायती राज विभाग के सरंक्षक एवं सलाहकार कमलेश शर्मा ने ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा की कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2022-2023 के विगत बजट में 2268 पद पंचायती राज विभाग को पदौन्नती के दिये थे लेकिन एक वर्ष गुजरने के बाद भी स्वीकृत पदों का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया, ‌साथ ही पंचायती राज के कार्मिकों के जिला स्थानांतरण पर लगी रोक को भी नहीं हटाया गया है।

शिक्षा विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आनंद साद ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार पीईईओ मे पदों का आवंटन किया जाना हैlराजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभु सिंह राठौड़ ने भी राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदौन्नती के 25% कोटे को समाप्त करने का विरोध करते हुए कहाँ कि सरकार राजस्व पटवार संघ के दबाव में 25 % कोटे को समाप्त करना चाहती है जिसका राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी विरोध कर रहा है सभा में सभी 33 जिलो के जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष के साथ जयपुर शहर के 50 विभागों के अध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में प्रदेश भर से मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे। महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील मोदी ने बताया कि सामुहिक अवकाश के साथ महापडाव तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार मांगो के लिखित आदेश जारी नहीं कर देती है।

सभा को  विजय सिंह राजावत, जितेंद्र सिंह राठौड़, बी. डी. कृपलानी, उमेश शर्मा,राजेशगुप्ता,दीलिप सिंह राजावत, यतेंद्र सिंह चौहान ,अमित जैमन ,अशोक निठारवाल, विमलेश शर्मा, शंकर लाल शर्मा ,बाबूलाल शर्मा ,राजूसिंह सुरेशवर्मा,अजय कुमार शर्मा, प्रदीप वशिष्ठगोविंद राम भाटी, वेद प्रकाश तिवारी, बृजेश कुमार शर्मा ,कविता आर्य,उषा शर्मा, सीमा सैनी, दुर्गेश सैन, हितेश शर्मा,हन्स प्रकाश शर्मा, सतवीर सिंह राजावत दिनेश स्वामी, हनुमान प्रसाद शर्मा ,रामजी लाल मीणा राजेंद्र चौधरी ,भुनेश शर्मा, राकेश शर्मा , राकेश मोड़ ,ऋषि कुमार शर्मा धौलपुर ,गोपाल अवस्थी,नरसिंह शर्मा,राजेशनामा ,पुरषोत्तम टेलर ,उमेश दाधीच , नेत्र कमल मुदगल,लोकेश वशिष्ठ अलवर, चंदन पंचोली बूंदी, अविनाश पुंडरिक , राजेंद्र चमन गौड , वीरेंद्र शुक्ला, विजय, दीलिप राजावत, गगन  वाजिया ,अमित शाण्डिल्य विवेक सैकड़ा, अशोक चौधरी, जगदीश चौधरी,रघुवीर सिंह, सुरेन्द्र मीणा, कविता आर्य, अंजना, स्वाति शर्मा उषा शर्मा, ब्रजेश शर्मा, सुमित्रा कासनिया, राहुल यादव, हंस प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह राठौड़,  हिम्मत सिंह शेखावत, आशुतोष चमन,शैलेश पारीक, राधेश्याम जायसवाल, राजेन्द्र पारीक, मोहन सिंह मनीष शर्मा, सहित सभी जिला अध्यक्षो ने संबोधित किया। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments