जयपुर शहर ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रतिनिधि सम्मेलन का किया गया आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा ओबीसी मोर्चा, जयपुर शहर द्वारा ओबीसी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता व ओबीसी समाज की अनेक जातियों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। मंच संचालन प्रियंका कुमावत ने किया। सम्मेलन वैशाली नगर स्थित केसर मैरिज गार्डन में हुआ। सम्मेलन को ओमप्रकाश भड़ाना प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, पुनीत कर्नावट उपमहापौर नगर निगम, श्रवण बगडी प्रदेश मंत्री, रमा चौपडा जिला प्रमुख, सोमकांत शर्मा प्रदेश संयोजक विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ व रणजीत सिंह सोडाला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने संबोधित किया।

मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने मोदी सरकार की अनेक उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार की वजह से ही ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा मिल पाया है। मोदी सरकार ने ही केंद्रीय, नवोदय विद्यालय एवं नीट के परीक्षाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करके ओबीसी समाज की भागीदारी को बढ़ाया है। 

सोमकांत शर्मा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं पशुपालन संबल योजना के बारे में विस्तार से बताया।जिला प्रमुख रमा चौपडा ने कांग्रेस पर कई सालों तक ओबीसी समाज के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने सामाजिक समरसता के नाम पर सिर्फ राजनीति की है और वर्षों तक ओबीसी समाज के अधिकारों का हनन किया है। 

प्रदेश मंत्री श्रवण बगडी ने सम्मेलन में आए ओबीसी समाज के सभी प्रतिनिधियों से मोदी सरकार द्वारा ओबीसी समाज के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत ने कार्यक्रम के अंत में पधारे हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments