MP में बड़ा हादसा, कैला देवी के दर्शन करने जा रहे 17 श्रद्धालु चंबल नदी में बहे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

श्योपुर / जयपुर (संस्कार सृजन) मध्यप्रदेश से कैला देवी के दर्शन करने राजस्थान जा रहे 8 श्रद्धालु चंबल नदी में बह गए। रेस्क्यू टीम को दो के शव मिले हैं। 6 लोग लापता हैं। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। घटना मुरैना, श्योपुर और राजस्थान के बॉर्डर के बीच हुई। श्रद्धालुओं के जत्थे में 17 लोग थे। 9 लोग सुरक्षित हैं। सभी शिवपुरी जिले के तेंदुआ थानाक्षेत्र के चिलावद गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


श्योपुर जिले के बीरपुर और मुरैना जिले के टेंटरा थाने से पुलिस मौके पर है। टेंटरा थाना प्रभारी ने बताया कि सभी श्रद्धालु एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी पार कर रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां कोई पुल या नाव की व्यवस्था नहीं है।​​​​​

बीरपुर थाना प्रभारी का कहना है मगरमच्छ के हमला करते ही श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। बचने की जद्दोजहद में श्रद्धालु बह गए। स्थानीय गोताखोर बोट के जरिए लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। राजस्थान का पुलिस-प्रशासन भी मौके पर मौजूद है।

17 श्रद्धालु एक-दूसरे के हाथ पकड़कर चंबल नदी पार कर रहे थे। बीच में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। 8 लोग नदी में बह गए। रेस्क्यू टीम ने दोपहर 12 बजे तक नदी से दो लोगों के शव बरामद किए गए। प्रत्यक्षदर्शी राडी गांव निवासी कुटन रावत ने बताया कि नदी में जहां पानी कम था, वहां से सभी पार कर रहे थे। इतने में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग गहरे पानी में चले गए। ​​​​​​हालांकि, शुरुआत में यह जानकारी आई थी कि नाव पलटने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि शवों पर दांत के निशान भी मिले हैं | 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से रेस्क्यू की मॉनिटरिंग की जा रही है |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments