शीतलाष्टमी पर कल जयपुर में स्थानीय अवकाश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) शीतला अष्टमी पर्व बुधवार, 15 मार्च को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सम्पूर्ण जयपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

इस मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयपुर शहर एवं ग्रामीण में कई स्थानों पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। चाकसू स्थित शीलडूंगरी एवं जमवारामगढ़ स्थित नायला में आयोजित होने वाले शीतला माता मेले में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला समाप्ति तक मंदिर परिसर के पास ब्रिगेड मय आवश्यक स्टाफ एवं संसाधनों के तैनात करने के लिए निर्देशित किया गया है, वहीं पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व को मंदिर स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस की समुचित व्यवस्था करने एवं सीसीटीवी कैमरों की आवश्कतानुसार व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर यातायात को मंदिर स्थल व आसपास के क्षेत्र में पार्किंग एवं यातायात की समुचित व्यवस्था करने एवं कार्यकारी निदेशक, राजस्थान पथ परिवहन निगम, जयपुर को विभिन्न स्थलों से मंदिर स्थल तक श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments