जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कृष्ण भक्त सुरेश कुमार पोद्दार के सपने को पूरा करने के लिए मयूर यूनिकोटर्स लिमिटेड के सीएसआर के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फागी में जीवन मूल्यों पर फाइनल परीक्षा आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों को पहले डिग्गी कल्याण जी के दर्शन करवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परिणाम की घोषणा कृष्णभावनामृत किरण पोद्दार की उपस्थिति में की गई। परीक्षा के तीन अलग-अलग दौर में 18 विद्यालयों के कुल 1800 छात्रों और 100 शिक्षकों ने भाग लिया था । प्रथम चरण में विद्यार्थियों की कट ऑफ 1800 विद्यार्थियों में से कुल 231 बच्चे विद्यार्थी वर्ग में पास हुए।
साथ ही अध्यापक वर्ग के प्रथम चरण की कट ऑफ 100 अध्यापकों में से कुल 44 अध्यापक पास हुए। इन सभी प्रतिभागियों को मयूर यूनीकोटर्स द्वारा जैकेट वितरण किया गया। द्वितीय चरण की कट ऑफ 231 रही जिनमे 41 विद्यार्थी सफल रहें। और अध्यापक वर्ग में 44 अध्यापकों में 16 अध्यापक सफल रहे। इन सभी 57 प्रतिभागियों को कॉलेज बैग,5 नोटबुक, व 10 _10 पेन वितरित किया गया। फाइनल चरण में इनमें से 33 विद्यार्थियों से लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें प्रथम विजेता महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम फागी की छात्रा सुश्री आयशा बानो, द्वितीय विजेता राउमावि विजयसिंहपुरा की छात्रा,निकिता सैनी और तृतीय विजेता राउमावि विजयसिंहपुरा की छात्रा सोनू सैनी रही। प्रथम विजेता को 100 ग्राम चांदी का सिक्का द्वितीय विजेता को 50 ग्राम चांदी का सिक्का और तृतीय विजेता को 20 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया। अध्यापक वर्ग में 16 प्रतिभागियों में से प्रथम विजेता राउमावि भोजलावा विद्यालय की, रजनी बुटोलिया(अध्यापिका), द्वितीय विजेता राउमावि भोजलावा स्कूल की, सरोज कुमार सैनी (व्याख्याता), एवं तृतीय विजेता राउमावि चौमूं बालिका से सुमन शर्मा (प्रधानाचार्या) रही।इसमें प्रथम विजेता को 100 ग्राम चांदी का सिक्का व द्वितीय विजेता को 50 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया।
विद्यार्थी वर्ग के 8 बच्चों के बीच में संवाद हुआ। पहला विषय भगवद्गीता का विद्यार्थी जीवन में महत्व, दूसरा विषय विनाम्रता, साहस, धैर्य, अनुशासन का विद्यार्थी जीवन में महत्वता। संवाद परीक्षा में प्रथम विजेता राउमावि फागी की खुशबू चौधरी रही। इसको 100 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया। ओवर आल विद्यालय में राउमावि विजयसिंहपुरा प्रथम, राउमावि भोजलावा द्वितीय व राउमावि मोरीजा तृतीय रहा जिन्हे प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया फागी प्रधानाचार्य अमित मीणा ने मयूर यूनिकोटर्स लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की भूरी भूरी प्रशंसा की और आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं को निरंतर जारी रखने की पहल की श्रीमती किरण पोद्दार ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में नैतिक शिक्षा का अहम योगदान है। इस मुहिम से बच्चों के जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास हो पाएगा। ताकि वो अपना जीवन और अपने परिवार का जीवन सरल बना सकें। सभी प्रतिभागियों को भोजन प्रसादी करवाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार पींगोलिया, रजनीश शर्मा, बनवारी सेन, मुकेश हाटवाल, किरण श्रीवास्तव, मुकेश कुमार सिंह, विष्णु शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments