शरीर प्रकृति की देन उपचार भी प्रकृति प्रदत- शर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना व योगाभ्यास से दिन की शुरुआत की।


तत्पश्चात् स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी इकाई प्रथम डॉ. अभिलाषा जैन व प्रभारी द्वितीय डॉ. सांवरमल जाट ने विभिन्न गुटों में बांटकर महाविद्यालय परिसर के बाहर पेड़ों में गुडाई व पानी डलवाया गया और आसपास के क्षेत्रों को पॉलिथीन मुक्त मैदान बनाया। 

दूसरे बौद्धिक सत्र में आयुर्वेद डॉ. राकेश शर्मा का व्याख्यान रखा गया। जिसमें उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा पर बल देते हुए  बताया कि "हमारा शरीर प्रकृति की देन है और उसका उपचार भी प्रकृति द्वारा ही प्रदत है" उन्होंने विभिन्न बीमारियों का उपचार जैसे माइग्रेन, फैटी लिवर, सिर दर्द, कमर दर्द, चनक इत्यादि बीमारियों का उपचार प्राकृतिक तरीके से करना बताया। स्वयंसेविकाओं ने भी अपनी जिज्ञासा शांत की। अंत में प्राचार्य डॉ.कविता गौतम ने डॉ. राकेश शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments