दौसा के दो साहित्यकारों का हुआ दिल्ली में सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) मंजिल ग्रुप साहित्य मंच, दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यकार सम्मेलन में दौसा के दो कवियों को ’मातोश्री’ सम्मानित प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवनगरी के दो साहित्यकारों क्रमशः कवि कृष्ण कुमार सैनी तथा बुद्धि प्रकाश महावर 'मन’ (वरिष्ठ अध्यापक) को सम्मानित किया गया।  

मगसम के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर सिंह सुधाकर ने बताया कि इन्हें यह सम्मान मां पर आधारित 1111 कविताओं के अंतरराष्ट्रीय स्तर के काव्य साझा संकलन में कविताओं का चयन होने पर दिया गया है। सम्मान में प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल तथा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। तत्पश्चात एक शाम मां के नाम कार्यक्रम में मां पर अपनी उत्कृष्ठ रचना प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी। देश विदेश से संग्रहित हिंदी की 48,000 रचनाओं में से इन रचनाओं का चुनाव किया गया।  

कार्यक्रम में राजस्थान सहित दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, हरियाणा, कर्नाटक, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि राज्यों के साहित्यकार उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के वरिष्ठ सलाहकार बाबूलाल बोहरा ने बताया कि दोनों साहित्यकारों को सम्मानित होने पर राष्ट्रीय कवि चौपाल, आजाद कलम मंच, देवगिरी साहित्यिक संस्था व राष्ट्रीय कवि संगम, दौसा की रसोई, कला सुर संगीत, आदि संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments