जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं यूथ क्लब में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया | बराला हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. हनुमान बराला, डॉ सृष्टि बराला ने सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम झाझडिया को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया |
समारोह के दौरान डॉ. बराला ने कहा की झाझडिया वह व्यक्ति है जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायत अमरपुरा में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया है। खेल प्रतियोगिताएं करवा कर युवाओं को निखारने का काम किया है। साथ ही चौमूं उपखंड में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया है। अमरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को भामाशाहों के सहयोग लेकर मॉडल स्कूल में विकसित करने का काम किया गया है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जन सहयोग से महिला निःशुल्क 30 सीटर लाइब्रेरी निर्माण कार्य किया गया है। इन कार्यों के लिए 26 जनवरी को उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी के द्वारा सम्मान मिल चुका है। जो यह सम्मान प्राप्त करने वाला ग्राम पंचायत अमरपुरा का झाझडिया अकेला अब तक का पहला व्यक्ति है। ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता को समाज युगों -युगों तक याद करेगा और समाज हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का समय-समय पर हौसला अफजाई के लिए सम्मान होता रहना चाहिए।
इस मौके पर कुमावत समाज युवा मोर्चा चौमूं के अध्यक्ष आर के कुमावत,ग्राम पंचायत हाड़ोता सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेश शेरावत, अध्यापक मदन शेरावत, अमरचंद झाझडिया, जितेंद्र बुड़बक, सीताराम शर्मा, सुनील गठाला, राकेश निठारवाल, रणजीत मान सहित कई लोग मौजूद रहे |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments