पुरस्कृत शिक्षकों व शिक्षामंत्री के बीच हुई वार्ता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) शिक्षक स्थानांतरण नीति की क्रियान्विति को लेकर राजस्थान पुरस्कृत शिक्षक फोरम के समस्त जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार डॉ.बी.डी.कल्ला से एक विशेष भेंटवार्ता की।

प्रदेश भर से राजधानी जयपुर पहुंचे पुरस्कृत शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री डॉक्टर बुलाकी दास कल्ला से सामूहिक रूप से मिलकर राजस्थान सरकार द्वारा पुरस्कृत शिक्षकों के हित में पूर्व समय में की गई समस्त घोषणाओं के विषय में चर्चा की तथा सभी घोषणाओं को व्यवहारिक रूप में पूर्ण करते हुए शीघ्रता से अमल में लाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम इकाई सीकर के मेघ सिंह दुलड़ व बसन्ती लाल सैनी गुहाला ने विशेष बातचीत दौरान कहा कि आजतक राज्य सरकारों ने पुरस्कृत शिक्षकों के हितों में जो घोषणाएं की गई है उनमें से अभी तक आधी अधूरी को भी आज तक कोई अमलीजामा नहीं बनाया गया है। लगभग सभी अधूरी ही है। राज्य सरकारें यदि इन्हें पूरा नहीं कर पाती है अर्थात क्रियान्वित नहीं कर पाती है तो फिर इनकी घोषणाओं का भी सही मायने में कोई औचित्य नहीं है।

इसको लेकर समय समय पर सरकारों को चेताया भी जाता है। आखिर सरकारें इन पर अपना ध्यान क्यों नहीं देती। प्रदेश के समस्त राजस्थान राज्य पुरस्कृत शिक्षकों में इसे लेकर गहरा आक्रोश है।

भेंटवार्ता दौरान गुलाबचंद सैनी गुवार-आगरी, नीमकाथाना लक्ष्मीनारायण सैनी लिसाड़िया, श्रीमाधोपुर आदि सहित सैंकड़ों पुरस्कृत शिक्षक उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments