नांगल भरड़ा में पीएचसी खुलने पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वित्त विधेयक पर जवाब देते हुए नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणाएं की उनमें चौमूं तहसील में ग्राम नांगल भरडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की।

इस घोषणा की खुशी में ग्राम नांगल भरड़ा के लोगों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच मनीष सामरिया के नेतृत्व में पटाखे छोड़कर और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। पीएचसी खुलवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक आलोक बेनीवाल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रामगोपाल शेरावत, उपसरपंच मोहन सिंह नाथावत ,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण पिपलोदा, वार्ड पंच प्रतिनिधि भगवान सहाय निठारवाल, गोपाल मीणा ,हनुमान सिंह नाथावत, मालीराम पारीक, हंसराज मीणा, शिंभू दादरवाल, जीएसएस अध्यक्ष गोपाल दुसाद ,पूर्व उपसरपंच सोहन जांगिड़, कजोड़ निठारवाल, सूजाराम दुसाद, विकास बुनकर, रतन लाल सेन ,अर्जुन घोसल्या, सुगन चंद थागण, विक्रम मीणा आदि लोग मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments