रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन ने फिर बचाई अनजान की जान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन संयोजक मोहन लाल शेखावाला और राजेन्द्र चौधरी मांदी फागी ने बताया कि कल रात फिर उड़िसा निवासी कैंसर पेशेंट की जान बचाई |

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट ब्लड कैंसर पीड़ित उडीसा निवासी महिला रजनीदुर्गा पिछले कई दिनों से लगातार थेरेपी के चलते ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती थी | बार - बार प्लेटलेट्स की कमी होने की वजह से परिजन काफी परेशान रहने लगे। ऐसे में बीती रात पाटन निवासी राजेंद्र कुमार ने रात को हॉस्पिटल पहुँच कर प्लेटलेट्स के रूप में 24 वाँ रक्तदान करके मानवता का फर्ज निभाया। महेश कुमार सैनी ने भी जीवन में पहली बार प्लेटलेट्स दान की | फाउंडेशन सदस्य अजय घुमना, सुमित महेश्वरा दौसा, राज मीणा समरा आदि भी रक्तदान करने सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर पहुंचे |

गौरतलब है कि फाउंडेशन के रक्तवीर रामू घूमना ने इससे एक दिन पहले इसी पेशेंट के लिये प्लेटलेट्स डोनेशन करके मानवता की मिसाल पेश की है। फाउंडेशन के सभी लोग निरन्तर निस्वार्थ भाव से एक कदम मानवता की औऱ बढ़ाते हुये 24 घण्टे रक्तदान में अहम भूमिका निभा रहे हैं | रक्तवीर के साथ में राजेंद्र चौधरी उपस्थित रहे | फाउंडेशन सदस्यों ने अब तक 5000 से ज्यादा पेशेंटो का जीवन बचाने के लिए रक्त उपलब्ध करवाकर जीवन बचाने का प्रयास किया है |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments