कन्या महाविद्यालय में अब विकास शुल्क ई मित्र से होगा जमा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौमूं में प्राचार्या डॉ. कविता गौतम की पहल पर सभी विद्यार्थियों द्वारा विकास शुल्क ऑनलाइन मोड में ही ई-मित्र पर जमा करवाया जाना शुरू हुआ। 

प्राचार्य गौतम ने बताया कि यह सुविधा स्वयंपाठी परीक्षार्थी एवं अन्य महाविद्यालयों के परीक्षार्थी जिन्हें राजस्थान विश्विद्यालय जयपुर द्वारा इस महाविद्यालय को मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, सभी के लिए है। स्वयंपाठी  तथा अन्य महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए विकास शुल्क 200 रुपये निर्धारित है। 

संबंधित परीक्षार्थियों द्वारा केन्द्र पर परीक्षा के समय प्रवेश पत्र के साथ विकास शुल्क की ई-मित्र द्वारा जारी रसीद प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इस नवाचार में महाविद्यालय के डॉ. राजेन्द्र कुमार सह आचार्य व कृष्ण कुमार चौधरी, कनिष्ठ सहायक का विशेष योगदान रहा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments