आम आदमी पार्टी की तिरंगा रैली में चौमूं से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्त्ता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं से एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में रामलीला मैदान जयपुर में सभी कार्यकर्ता नगरपालिका के सामने एकत्रित होकर तिरंगा रैली में पहुंचे | सभी कार्यकर्ता जयपुर पहुंच के तिरंगा रैली में शामिल हुए |

एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जयपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ रिसीव करने पहुंचे | गाड़ियों के काफिले के साथ विनय मिश्रा के साथ तिरंगा रैली स्थान तक पहुंचे |

वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दोनों पार्टियों का 5 - 5 साल का बदलाव अबकी बार आम आदमी पार्टी खत्म कर देगी और जनता को पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं का लाभ  सरकार बनने पर देगी |

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारे पंजाब में पेपर लीक नहीं होते और जिन्होंने पेपर लीक किया है उनको सलाखों के पीछे भेज दिया गया है | पंजाब में भी अच्छी शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक, वृद्धावस्था पेंशन, महिला सुरक्षा आदि सुविधाएं लागू कर दी गई है | अब इस बदलाव के दौर में राजस्थान के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं | 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सभी विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए | चौमूं से हेमंत अग्रवाल, एडवोकेट अमित शर्मा, श्याम सुंदर, एडवोकेट बनवारी शर्मा, राकेश कुमावत, हेमंत कुमावत, श्याम सिंह शेखावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments