विधायक रामलाल शर्मा ने विधानसभा में उठाया वीर हनुमानजी सड़क एवं रोपवे का मामला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने अनुदान की माँग संख्या 40 स्वायत शासन व माँग संख्या 45 वन एवं पर्यावरण पर विचार पर कांग्रेस सरकार को घेरा। विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कौन कहता है कि पिछले चार वर्षों में कांग्रेस सरकार ने काम नहीं किया। सरकार ने मेरी विधानसभा क्षेत्र की चौमूँ नगर पालिका के अंदर पिछले दो वर्षों के अंदर 21 ई ओ बदलने का काम किया। उन्होने बारी-बारी से सभी अधिशासी अधिकारियों के नाम गिनाकर सरकार को अवगत कराया। उन्होंने वर्तमान में नियम विरुद्ध लगे हुए अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र मीणा जिनका मूल पद कर निर्धारक का है उसे तत्काल प्रभाव से हटाये जाने की माँग की। उन्होने नगर पालिका चौमू द्वारा LED क्रय करने में बरती गई अनियमिताओं और तीन करोड़ रुपये की अनावश्यक रूप से डाली गई पाइपलाइन का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने बिजली विभाग के द्वारा चौमूं नगरपालिका की 48 रोडलाइट के कनेक्शन काटे जाने का मामला उठाते हुए कहा कि नगर पालिका चौमूं के बिजली विभाग में आज 14 करोड़ रुपया बकाया चल रहे हैं। और बिजली विभाग द्वारा आगे चेताया गया है कि यदि बिल का भुगतान नहीं किया गया तो पेयजल के नलकूपो के कनेक्शन भी काटे जाएंगे और यदि नलकूपों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे तो चौमूं की जनता सड़कों के ऊपर आ जाएगी। इसलिए इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ध्यान दिया जाए। 

उन्होने सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है, फिर चाहे कांग्रेस का कार्यकर्ता हो या आमजन, सबके साथ समानता से पैसे उगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा नगर पालिका चौमूँ में शांति देवी धर्मपत्नी देवी सहाय योगी के द्वारा पट्टे के लिए आवेदन किया गया। जिसकी नगरपालिका द्वारा दिनांक 23.6.22 को दो रसीद काटी गई। एक रसीद 501 रुपयो की और दूसरी रसीद 10500 रुपयों की काटी गई और 501 रुपया की रसीद को रिकॉर्ड में लिया गया और दूसरी रसीद को रिकॉर्ड में नहीं लिया गया। इस तरीक़े से नगरपालिका चौमूं द्वारा राजस्व कोष में सीधे सीधे हानि पहुँचाई जा रही है। उन्होंने नगरपालिका चौमूँ द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली। उन्होने शहर के मुख्य मार्गों पर बारिश के दिनों में बहने वाले पानी को लेकर कहा कि बरसात के पानी को  निकलने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पडता है। नगर पालिका चौमूँ क्षेत्र में फोर्थ फ़ेज़ में सीवरेज की घोषणा की गई थी लेकिन कोई क्रियान्विति नहीं की गई और जनता इसका इंतज़ार कर रही है। उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण में आने वाली पंचायतों और नगरपालिका क्षेत्र की जमीनो को जेडीये द्वारा अपने क़ब्ज़े में लेने के कारण स्थानीय पंचायते विकास कार्यों के लिए ज़मीन के अभाव में तरस रही है। इसलीय सरकार उन पंचायतों को राहत प्रदान करने का काम करे और पूर्ववर्ती सरकार ने पचास पचास लाख रुपये विकास के लिए दिये थे तो आप भी इन पंचायतों को विकास के फंड जारी करे।

 चौमूँ में आवासन मंडल की लंबित पड़ी ज़मीन का तत्काल निस्तारण किया जावे। उन्होंने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में छोटे छोटे एनींकट का निर्माण किया जाये ताकि बारिश के पानी को इकट्ठा करके गिरते भूजल को रिचार्ज किया जा सके। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा वीर हनुमान जी की पहाड़ी पर सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत 36 करोड़ रुपये की योजना की चर्चा करते हुए कहा कि ये सड़क वन विभाग के डायवर्जन की वजह से अटकी हुई है अगर वन विभाग ने एनओसी प्रदान करें तो सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। साथ ही उन्होंने रोप-वे का पुनः संचालन करने की माँग की।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments