जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में भाई-बहन के पावन पर्व राखी से महिलाओं को स्मार्टफोन मिलेंगे। सीएम गहलोत ने विधानसभा में बजट पर बहस का जवाब देते हुए यह घोषणा की। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रारंभिक चरण में 40 लाख लाभांवितों को फ्री मोबाइल दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। इसके तहत महिलाओं को फ्री मोबाइल देने के घोषणा की गई थी।
सीएम गहलोत ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रथम चरण के रूप में बहन-बेटियों के पावन पर्व राखी से चिरंजीवी परिवारों की सरकारी विद्यालयों में 10 से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं महाविद्यालय, आईटीआई और पोलेटेक्निक में अध्ययनरत छात्राओं तथा विधवा और एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को इस योजना के तहत स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जांएगे। इस प्रकार प्रारंभिक चरण में लगभग 40 लाख लाभांवितों को स्मार्टफोन मिलेंगे।
सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। इस निर्णय के पश्चात वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए जाने वाले चिपसेट का संकट उत्पन्न हो गया। इस वजह से स्मार्टफोन की उपलब्धता की समस्या के साथ ही कीमतों में वृद्धि हो गई थी। फिर भी हम इस कार्य को चरणबद्ध रूप से पूरा करेंगे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments