जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज बुधवार, 15 मार्च को अपनी सबसे सस्ती बाइक शाइन 100cc लॉन्च कर दी है। ये बाइक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो स्प्लेंडर, HF डिल्क्स और बजाज प्लेटिना को कॉम्पिटिशन देगी।
बाइक कंपनी की पॉपुलर होंडा शाइन 125cc का छोटा वर्जन है। इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी है। ऑल न्यू होंडा शाइन की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। बाइक की डिलीवरी मई-2023 में शुरू होगी। ये पांच कलर स्कीम में उपलब्ध होगी।
शाइन 100 में बिल्कुल नया एयर-कूल्ड, 99.7cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नया फ्यूल-इंजेक्टेड 100cc इंजन बेहतर माइलेज देने में सक्षम है। रिपेयरिंग के काम को आसान बनाने के लिए इसमें इंजन के बाहर एक फ्यूल पंप दिया है। इसमें एक सोलनॉइड स्टार्टर भी दिया है जो किसी भी तापमान में बाइक स्टार्ट करने में मदद करता है।
नई शाइन E20 फ्यूल पर भी चल सकेगी। वहीं इसमें हैलोजन हेडलाइट, साइड-स्टैंड इनहिबिटर, कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह 5 कलर ऑप्शन- ब्लैक बेस के साथ रेड, ब्लू, ग्रीन, गोल्ड और ग्रे स्ट्राइप्स में उपलब्ध है। इसका 1245 मिमी का व्हीलबेस है। सीट की ऊंचाई 786 मिमी और 168 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस है।
हीरो की बाइक्स से होगी होंडा शाइन की टक्कर :-
होंडा शाइन 100 की टक्कर हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स से होगी। इस सेगमेंट में हीरो के चार प्रोडक्ट हैं। एचएफ 100, एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर+ और स्प्लेंडर+ एक्सटीईसी। इनकी कीमत 54,962 रुपए और 75,840 रुपए के बीच है। बजाज की इस सेगमेंट में केवल प्लेटिना 100 है, जिसकी कीमत 67,475 रुपए है। 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ, होंडा शाइन 100 भारत में 100cc स्पेस में पैक के ठीक बीच में बैठती है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments