जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) पिंकसिटी जयपुर स्थित होटल मिस्टिक फाल्स में आगामी महिला दिवस के उपलक्ष्य में आदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था तथा कलाअंकित और भाग्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति सम्मान एवं नखराली बिंदनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पब्लिक ट्रस्ट बोर्ड देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के सदस्य बसंत जैन बैराठी और समाजसेवी ममता शर्मा रही | सेलिब्रिटी गेस्ट डॉ. मोनिका सेठ रही | विशिष्ट अतिथि स्नेह लता भारद्वाज, अजय उपाध्याय, राहुल शर्मा,सुमन शर्मा और डॉक्टर सुनील ढंढ रहे |
आदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की फाउंडर सौम्या उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान लगभग 100 ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने - अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है |
संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के विकास में महिलाओं ने अपनी एक अलग भूमिका निभाई है | देश में लक्ष्मीबाई जैसी कई महिलाओं का योगदान है | हम वर्तमान में ऐसी महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने अपने - अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है |
सौम्या उपाध्याय का भी हुआ सम्मान :-
कार्यक्रम की संयोजक सौम्या उपाध्याय का एमएस इवेंट्स की डायरेक्टर डॉ. मोनिका सेठ ने उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया | सम्मान स्वरुप क्राउन और नेकलेस सेट प्रदान किया |
इस दौरान नखराली बिंदनी कार्यक्रम का भी आयोजन आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी भारतीय संस्कृति को पेश कर तालियां बटोरी | इसमें पूनम जैन, रीनु शर्मा, सेजल सोनी, नंदनी सोनी, ऋतु शर्मा, अनुपृति भार्गव, विनीता गौतम, अनिता ककड़, ग़ज़ल सोनी ने हिस्सा लिया |
इस दौरान आकाश गौतम, वरुण शर्मा, हिमांशु शर्मा, मेहुल शर्मा, प्रणय उपाध्याय, रीतिका शर्मा, नंदनी सोनी, कीर्ति शर्मा , मोहित गौतम, सत्यनारायण अवस्थी,रजनी माथुर ,मीना श्रीवास्तव , अमृता श्री , रितिका शर्मा , अरुणा उपाध्याय, पिंकी शर्मा, मधु शर्मा ,विनीता शर्मा, निर्मला जैन, कोमल जैन, सोनू अग्रवाल, सीए सचिन जैन, मॉडल जया, कविता पंजवानी आदि लोग मौजूद रहे | बहुत ही खूबसूरत तरीके से मंच संचालन फ़ैज़ी खान ने किया |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069












0 Comments