जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीथवाड़ी, बुनकर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, ऊंचक्यणा की ढाणी, गगोरियों की ढाणी में पदयात्रा निकालकर आमजन से मिले। पूर्व विधायक सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगोरियों की ढाणी में इंदिरा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पैदल यात्रा प्रारंभ की।
पूर्व विधायक सैनी ने बताया कि इंदिरा गांधी मूर्ति का अनावरण 1988 में वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ही किया गया था उस समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सांसद व राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष थे। मूर्ति का निर्माण स्व. नाथूलाल गगोरिया ने करवाया था। हाथ से हाथ जोड़ कार्यक्रम के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने प्रेम व भाईचारे का जो संदेश निकला है, उसे जन-जन तक पहुंचाकर एकजुट भारत का निर्माण करना है।
इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, कोऑर्डिनेटर गिरिराज देवन्दा, पंसस गोगराज देवन्दा, पार्षद सायर मल सैनी, डॉ. आर्यन यादव, डॉ. हनुमान बराला, डॉ. जेपी सैनी, डॉ. सीपी यादव, युवा नेता रामकिशोर सैनी, महेश देवंदा, कल्याण डागर, अभिषेक मोरदिया, किशन लाल जांगिड़, मदनलाल इंदौरिया, सलीम कुरेशी, मनोज शर्मा, विनोद गगोरिया, अफताब लुहार, मदनलाल गगोरिया, मास्टर बद्री बुनकर, मास्टर सांवरमल प्रजापत, पुष्पेंद्र प्रजापत सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments