जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय किसान संघ के प्रांत महामंत्री डॉ. सांवर मल सोलेट राजस्थान सरकार बजट के नाम पर किसानों की भावनाओं से खेल रही है | झूठी घोषणा करती है धरातल में इसका परिणाम जीरो है।
वर्ष 2021-22 में किसानों को 50 हजार सोलर कृषि कनेक्शन एवं बजट 2022- 23 में एक लाख सोलर कनेक्शन देने की घोषणा बजट में की, किसानों से पैसे ले लिऐ किसान आज भी रो रहा है। सम्भाग मुख्यालय पर माइक्रो इरिगेशन सेंटर की घोषणा हुई एक भी स्थापित नही किया। सिंचाई हेतु 7 घंटे बिजली की घोषणा किसानों को मिली 2/3घंटा बिजली मिली | कृषि तकनीकी उपयोग हेतु 5-1000 ड्रोन देने की घोषणा गत बजट में की लेकिन एक भी ड्रोन नही दिया। बजट 2022 में लम्बित फरवरी 2022 तक के सामान्य श्रेणी के विद्युत कनेक्शन जारी करने की घोषणा की | अभी तक 2013 के कृषि कनेक्शन जारी नही हुए | किसानों की जेब से पैसे निकाल कर कर्मचारियों का वेतन दे दिया।
हर पंचायत में नन्दी शाला की घोषणा की लेकिन एक भी नन्दी शाला नही बनी। 2022के बजट में कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अलग से विद्युत कम्पनी बनाने की घोषणा की , उस कम्पनी का नामो निशान भी नही है।
ये सरकार किसान वर्ग को मूर्ख समझ रही है | झूठ पर झूठ बोलकर जादूगर वाले लड्डू खिला रही है| इस बजट की घोषणा का कोई मतलब नही रह जाता है। भारतीय किसान संघ इस बजट का विरोध करता है |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments