Rashifal:आज 8 जनवरी का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 8 जनवरी 2023 को रविवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 8 जनवरी 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष राशि - किसी कानूनी मसले का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। संयत भी रहें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

वृष राशि - जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संचित धन में कमी रहेगी। माता का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार का विस्तार हो सकता है, लेकिन यथोचित लाभ की आशा नहीं है।

मिथुन राशि - पारिवारिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि - भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पैतृक कारोबार से धन की प्राप्ति हो सकती है।व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि - आय में वृद्धि होगी। माता से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पुराने मित्रों से पुनःसंपर्क हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि - स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। मनोवांछित परिणाम संदिग्ध हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है।

तुला राशि - नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाहन मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि - शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कुछ बातों को लेकर नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु राशि - मीठे खानपान में रुचि रहेगी। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। तनाव हो सकात है।

मकर राशि - नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि - नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि - संतान को कष्ट होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments