Rashifal:आज 5 जनवरी का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 5 जनवरी 2023 को गुरुवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 5 जनवरी 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।


मेष राशि - पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि - धन का आवक बढ़ेगा। निवेश करने से बचें। अपनों से तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार आपका लगभग अच्छा चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि - ऊर्जा का संचार होगा। सेहत में सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि - ऊर्जा का स्तर घटेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि - आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सहयोग से लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्या राशि - स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। लग्नेश वक्री हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक रूप से अच्छा समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि - जोखिम से बाहर आ चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है, लेकिन लिक्विड फंड की थोड़ी कमी महसूस करेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि - चोट-चपेट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छी स्थिति में दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। आनंदमय जीवन गुजारेंगे। प्रेम-संतान में ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। संतान पक्ष में ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि - भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments