अब आधार कार्ड पर एड्रेस चेंज करना हुआ आसान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) आधार कार्ड पर एड्रेस में बदलाव करना अब बेहद आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए नया नियम बनाया है, जिससे आप परिवार के मुखिया के एड्रेस प्रूफ और उनकी सहमति से आधार कार्ड में अपना एड्रेस ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इस प्रोसेस में 50 रुपए फीस लगेगी।

पहले आधार कार्ड पर एड्रेस में बदलाव करने के लिए शख्स को व्यक्तिगत एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती थी। UIDAI ने मंगलवार को ऑफिशियल बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

एड्रेस अपडेट करने के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी :-

अगर आप आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं तो आप परिवार के मुखिया का राशन कार्ड, मार्कशीट, शादी का कार्ड, पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं। शर्त यह है कि सब्मिट किए गए डॉक्यूमेंट में परिवार के मुखिया के साथ आवेदनकर्ता का रिश्ता पता चलता हो। अगर डॉक्यूमेंट में दोनों के बीच रिश्ता साफ नहीं हो रहा है तो मुखिया सेल्फ डिक्लेरेशन सब्मिट कर सकता है।

अब पूरी प्रोसेस जान लीजिए :-

आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के विकल्प को चुन सकते हैं। फिर परिवार के मुखिया के आधार नंबर को दर्ज करना होगा। आधार का वैरिफिकेशन होने के बाद आवेदनकर्ता को परिवार के मुखिया से रिश्ते जाहिर करने वाले एक डॉक्यूमेंट को सब्मिट करना होगा।

परिवार के मुखिया को करना होगा एक्सेप्ट :-

अप्लाई करने के बाद 30 दिन के अंदर परिवार के मुखिया को आधार पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्वेस्ट के एड्रेस को अप्रूवल देना होगा। अगर वह रिजेक्ट कर देता है, या फिर 30 दिन तक सहमति नहीं देता है तो आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।

50 रुपए की फीस वसूली जाएगी :-

ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के लिए आवेदनकर्ता को 50 रुपए फीस देनी पड़ेगी। पेमेंट के बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिल जाएगा। यह नंबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी SMS के जरिए मिलेगा। अगर परिवार का मुखिया 30 दिन के भीतर अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

इन लोगों को होगा फायदा :-

रोजगार के लिए अलग शहरों में शिफ्ट हुए लोग इस नियम से अपने आधार में एड्रेस आसानी से अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments