जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
बैंगलोर (संस्कार सृजन) वैष्णोदेवी लश ग्रीन्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक तथा जीतो बैंगलोर (उत्तर) के संयुक्त सचिव एवं अभातेयुप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया के निवास स्थान पर एक विविध गोष्ठी का आयोजन किया गया | इस गोष्ठी में श्री श्रीहरि बोरिकर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के संगठन मंत्री (उत्तर क्षेत्र), डॉ. सीमा सिंह, प्रोफेसर, कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सलाहकार और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा सत्य प्रकाश राय,अधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद विशेष रूप से आमंत्रित रहे |
सत्यप्रकाश ने अपने उद्मोधन में कहा की हमारा संगठन गैर राजनितिक संगठन है राजनितिक लोगों के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं होता | वही श्रीहरी ने बताया की हमारे संगठन ने अधिवक्ताओं के हित में अनेकों कार्य किये है। डॉ सीमा सिंह ने कहा की कानून हमारे जीवन का वह विषय है जो हमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने वाला है। अधिकांश समय यह हम में से कई लोगों द्वारा गलत समझा जा रहा है। मेरा मुख्य उद्देश्य आज की इस गोष्ठी के माध्यम से सरलतम रूप में कानूनों के बारे में जागरूकता फैलाना है ताकि मेरे देश का प्रत्येक नागरिक इसे आसानी से समझ सके।
इस बैठक में तेरापंथ सभा गाँधी नगर के अध्यक्ष कमल सिंह दुगड़, तेरापंथ सभा राजराजेश्वरी नगर के अध्यक्ष छतरसिंह सेठिया, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज दुगड़, अभातेयुप से दिनेश पोकरणा, मुकेश भटेवरा, तेयुप विजयनगर अध्यक्ष श्रेयांश गोलछा, तेयुप राजराजेश्वरी नगर अध्यक्ष कौशल लोढ़ा एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे | मनीष पगारिया एवं देवेंद्र नाहटा ने अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गीत की शानदार प्रस्तुति दी | पधारे हुए अधिवक्ता परिषद् के समस्त पदाधिकारियों का सम्मान कटारिया परिवार द्वारा किया गया | गोष्ठी का सफल सञ्चालन विमल कटारिया ने किया | आभार ज्ञापन मधु कटारिया ने किया |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





.jpeg)
0 Comments