सुधांशुअनंत ईएनटी हॉस्पिटल में हुआ नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शिविर में 300 से भी ज्यादा मरीजों को मिला गठिया, गुर्दा, पेट, आँत, लीवर व दाँतों की बीमारियों पर परामर्श

जयपुर के नारायणा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सों की टीम ने दी सेवाएं 

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के जयपुर रोड़, राधास्वामी बाग , एशियन स्कूल के पीछे, सागर सिटी स्थित सुधांशुअनंत ईएनटी हॉस्पिटल में प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर के नारायणा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सों की टीम द्वारा नि:शुल्क सेवाएं दी गई। 

इस अवसर पर सुधांशुअनंत ईएनटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुधांशुअनंत पाण्डेय ने बताया कि इस शिविर में लगभग 300 से भी ज्यादा मरीजों ने नारायणा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राहुल जैन, डॉ. लवदीप डोगरा, डॉ. अभिनव गुप्ता, डॉ. एकलव्य शर्मा से नि:शुल्क परामर्श लिया। शिविर में 75 मरीजों की नि:शुल्क जाँच की गई व 30 मरीजों को प्रोसीजर में पंजीकृत किया गया। मानव सेवा के लिए आगे भी ऐसे कैम्प का आयोजन किया जाता रहेगा। शिविर में सभी चिकित्सकों का डॉ. सुधांशुअनंत पाण्डेय द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।


डॉ.राहुल जैन ने जोर देते हुए कहा कि देश में गठिया रोग (रिहयूमेटॉइड आर्थराइटिस) बढ़ रहा है, उन्होंने बताया कि गठिया रोग पर जागरूकता बढ़ाने से इसका जल्द पता लगाया जा सकता है और समय पर उपचार से गठिया को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है।  

गुर्दा रोग एवं गुर्दा प्रत्यापण रोग विशेषज्ञ डॉ. लवदीप डोगरा ने कहा कि विश्वभर मे किडनी की बीमारियाँ बढ़ रही हैं। अनियमित शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हमारी थोड़ी नजर अंदाजगी की वजह से किडनी की बीमारी एक खतरनाक मोड़ ले लेती है। दवाईयों एवं नियमित जीवन शैली से इनको रोका एवं पूरी तरीके से ठीक किया जा सकता है। 

पेट, आंत एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिनव गुप्ता ने कहा कि पेट की गैस या एसिडीटी हो, कब्ज या फैटी लीवर हो या फिर पीलिये की शिकायत हो। इन रोगों को लम्बे समय तक नजरअंदाज ना करें क्योंकि इनका ईलाज ना लेने से गम्भीर बीमारी हो सकती है। 

ओरल एवं मैक्सीलोफेशियल सर्जन डॉ. एकलव्य शर्मा ने कहा कि ओरल एवं मैक्सीलोफेशियल सर्जरी आधुनिक दंत चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है, जिसमें ऑपरेशन द्वारा डेंटल इंप्लांट, फिक्स दांत, डेंटल इंप्लांट के द्वारा फिक्स बत्तीसी, टेढ़ी नाक व विकृत कान का सौंदर्यकरण, हेयर ट्रांसप्लांट, जबड़े के फ्रेक्चर इत्यादि का इलाज किया जाता है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments