नीमकाथाना जिला बनाओ पदयात्रा ने विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में जयपुर जिले में किया प्रवेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / सीकर / जयपुर (संस्कार सृजन) नीमकाथाना जिला बनाओ पदयात्रा आज पांचवे दिन प्रातः 10 बजे सारगोठ, रींगस से शुरू होकर उदयपुरिया मोड़, चौमूं तक पहुंची। विधायक सुरेश मोदी का जगह-जगह ढोल-नगाडो के साथ जोर शोर से स्वागत हुआ। जगह-जगह फुल माला, साफा पहनाया गया। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया भी पदयात्रा में साथ चले और रींगस के आगे वर्तमान कांग्रेस जिला परिषद सदस्य सोहनी चौधरी ने भी विधायक सुरेश मोदी का स्वागत किया।

विधायक मोदी ने बताया कि 9 जनवरी को जयपुर में शहीद स्मारक पर पहुंचकर जनसभा की जाएगी, इसके बाद सिविल लाईन पहुंचकर प्रदेश के मुखिया को जिला बनाने का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग लोगो में जोर-शोर से देखने को मिल रही है। पदयात्रा में सैकड़ो लोग साथ चल रहे हैं।


पदयात्रा को कई वरिष्ठ नेताओं ने साथ आकर दिया समर्थन, सैकड़ों जगह हुआ स्वागत :-

नीमकाथाना से शुरू हुई जिला बनाओ यात्रा में पहले दिन विधायक सुरेश मोदी के साथ पीसीसी कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, रिटायर्ड आईएएस के एल मीणा, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता दीवान सहित कई सामाजिक संगठनों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

खंडेला पहुंचने पर दूसरे दिन प्रधान डॉ.गिरीराज सिंह खण्डेला ने यात्रा का स्वागत कर खंडेला को नीमकाथाना में शामिल करने को प्रेस वार्ता में अपना समर्थन किया।

श्रीमाधोपुर पहुंचने पर तीसरे दिन नगरपालिका पार्षदों ने स्वागत किया, अजीतगढ़ पंचायत समिति और नगरपालिका ने भी नीमकाथाना को जिला बनाने का समर्थन दिया। यात्रा के चौथे दिन रींगस नगरपालिका के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

रींगस से शुरू हुई पदयात्रा में विधायक सुरेश मोदी, पीसीसी कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, पूर्व सांसद और तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, सीकर जिला प्रमुख कांग्रेस प्रत्याशी और जिला परिषद सदस्या सोहनी चौधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा, सुरेश मील खंडेला, सरपंच मालीराम बड़सरा, हरि सैनी पूर्व सरपंच, भोपाल सरपंच, मालाराम सरपंच, सुनील महरडा, राजेश सैनी, सागर यादव, कैलाश बोपिया, संतोष मीणा, प्रवीण जाखड़, राजपाल डोई, श्रवण शर्मा, राकेश जांगिड़ हरि भावरिया, प्रभात राणासर, सुरेश यादव, कमल जाखड़, रोहित कालावत, विकास पहलवान, रामेश्वर सैनी, छगन शर्मा, प्रेम यादव, प्रहलाद मेहरानिया, सत्येंद्र सिंह, रवि खटाना, संजीव मोदी, बंटी प्रीतमपुरी, बलवीर खैरवा, कैलाश सैनी, राजवीर जाखड़, भूपेंद्र नारनौलिया, लव कुमार झा, अशोक सैनी, रणजीत बुडानिया, अनिल खीचड़, देवेंद्र बिजारणिया, विकास कुमावत, अजय सैनी डूंगरवास, इंद्राज पंच, अशोक ढिलान, बलदेव यादव, गोकुल गुर्जर, महेंद्र लूणीवाल, अशोक कटारिया, रोहिताश, रामेश्वर सहित हजारों लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments