जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
प्रशिक्षण प्राप्त लड़कियों व महिलाओं को किया प्रमाण-पत्र वितरण
साथ ही रोजगार मेले का भी हुआ आयोजन
जयपुर (संस्कार सृजन) सोनू हेल्पिंग हैंड ट्रस्टए वं श्री मानव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा पैराडाइज, कुंभा मार्ग (जयपुर) में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को मानव सेवा सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया |
सोनू हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट की तरफ से चलाए गए महिला आत्मनिर्भर के लक्ष्य के साथ महिला कोशल के कार्यों जिनमें ब्यूटीशियन, सिलाई कार्य, कंप्यूटर कोर्स, ज्वैलरी मेकिंग, चाय पैकिंग के कार्यों में प्रशिक्षण पूर्ण लड़कियों और गृहणीयों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के प्रमाण पत्र दिए गए | साथ ही इन कार्यों को पूरा करने वाली लड़कियों और महिलाओं को जॉब देने के उद्देश्य से रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया |
सोनू हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट अध्यक्षा सुनीता छाबड़ा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका ट्रस्ट हमेशा से ही नि:स्वार्थ भाव से आमजन की जरूरतों को पूर्ण करने का प्रयास करता रहता है | जिसमे महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, गरीब और शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षा सामग्री एवं स्कूल में दाखिला दिलवाना, विशेष दिवस या त्योहारों पर कच्ची बस्ती के परिवारों में भोजन सामग्री, कपड़े, बर्तन, शूज, गर्म कपड़े,कम्बल आदि वितरण किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियों व महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया गया |
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अभिनेत्री और नृत्य गुरु उषा श्री, एसएसबीसी ग्रुप निर्देशक मदन यादव, पार्षद ममता यादव, पूर्व पार्षद संतोष शर्मा, वैन्यू पार्टनर शंकर शर्मा के अलावा अतिथि के रूप में अध्यक्ष श्री मानव समाजिक सेवा संस्थान सुरेश चंद्र सेन, प्रदेश प्रभारी पी.डब्लू.डी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) डॉ. सुदर्शन कुमार, नरेश शर्मा एंकर, मनीष अग्रवाल, ममता सैनी, कृष्णा महावर, डिंपल सोनी रहे | सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रिया शर्मा, डॉ. प्रभात दीक्षित, अर्चना कुमावत आदि रहे |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069












0 Comments