जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) निस्वार्थ पक्षी परिंडा फ्री सेवा एवं उपचार चौमूं द्वारा मकर सक्रांति पर्व पर घायल पक्षियों के उपचारार्थ पांच दिवसीय पक्षी उपचार शिविर का पोस्टर विमोचन डॉ. श्रवण बराला द्वारा मगध नगर में किया गया | हर वर्ष की भांति मकर सक्रांति पर्व पर पतंगों की डोर से घायल होने वाले बेजुबान पक्षियों का उपचार हेतु 13 जनवरी से पांच दिवसीय पक्षी उपचार शिविर नगर पालिका मंडल चौमूं के गेट के बाहर लगने वाले शिविर का पोस्टर विमोचन डॉ. श्रवण बराला एवं जांगिड़ ब्राह्मण राष्ट्रीय उप प्रधान रामस्वरूप जांगिड़ द्वारा किया गया |
इस अवसर पर डॉ. श्रवण बराला ने आह्वान किया है "ज्यादा से ज्यादा बेजुबान पंछियों को बचाएं और प्रकृति को संतुलित बनाएं" बेजुबान पक्षियों की रक्षा करें और घायलों को तुरंत चिकित्सा दिलवाए |
इस उपलक्ष पर निस्वार्थ पक्षी परिंडा फ्री सेवा एवं उपचार के संयोजक घनश्याम कुमावत ने बताया कि शहर के गली, मोहल्ले, बाजारों में बेजुबान पंछियों को बचाने का आह्वान किया जाएगा | आह्वान में पांच दिवसीय पक्षी उपचार ,ऊंचाई पर उलझे पक्षियों को निकालना पक्षियों संबंधी सेवा की जन जागृति की जाएगी | निस्वार्थ पक्षी परिंडा फ्री सेवा एवं उपचार चौमूं द्वारा नगर पालिका मंडल चौमूं के गेट के पास 13 जनवरी से पांच दिवसीय पक्षी उपचार शिविर लगाया जाएगा | जिसमें आमजन घायल बेजुबान पंछियों को शिविर में पहुंचा कर उनकी जान बचाएं | हेल्पलाइन नंबर 9351409081 है |
इस दौरान पोस्टर विमोचन में सुंदरलाल, रामदयाल जांगिड़, बनवारी लाल कुमावत, कजोड़ गोरा, राजवीर, बंसी डागर, एडवोकेट करणी सिंह उपस्थित होकर पंछियों को बचाने का संकल्प लिया |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments