नलिनी फाउंडेशन कार्यालय पर हुआ गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज झालाना स्थित नलिनी फाउंडेशन कार्यालय पर 74वें गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण रुचि माथुर ( प्रबंध निर्देशक एस आर वी डी ग्रुप), झालाना क्षेत्र के पार्षद लक्ष्मण नुनिवाल एवं नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष राधे गोविंद माथुर द्वारा किया गया।

संस्था सचिव निकिता शर्मा द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया एवं सेंटर पर चलाए जा रहे सिलाई कोर्स व ब्यूटी पार्लर कोर्स की बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बालिकाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम को नलिनी फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग के द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथिगण एन. डी. माथुर द्वारा बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया एवं सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

इस दौरान सुनील ब्योत्रा, एस. पी. माथुर, अरुण सक्सेना, अरविंद सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, विनोद शर्मा, मनोज माथुर, रवि माथुर आदि गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे | कार्यक्रम के अंत में अशोक कुमार द्वारा सभी अतिथिगण एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments