जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत अमरपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और भामाशाह शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ | समारोह के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी साथ ही बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी नहीं आएगी | इस दौरान बेनीवाल ने विधायक कोटे से विद्यालय में कमरों का निर्माण करवाने की घोषणा की |
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरपुरा सरपंच गजानंद यादव ने की | कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ग्राम पंचायत अमरपुरा के 2 करोड 31 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया एवं राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया |
समारोह में सेवानिवृत्त वाइस प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद जाट का विधायक ने उत्कृष्ट कार्य करने पर माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया | गौरतलब है कि वाइस प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद जाट ने स्कूल के रंग रोगन करने के लिए अपना 1 माह का वेतन दान किया है |
आयोजकों ने सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया | पूर्व जिला पार्षद महेंद्र चौधरी ने बताया कि विधायक आलोक बेनीवाल ने 5 साल से पेंडिंग चल रहे पीएचसी भवन के निर्माण की नींव रखी |
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य, डॉ. हनुमान बराला, समाजसेवी लालचंद झाझड़ा, शाहपुरा उप प्रधान जेपी मान, सीबीओ राम सिंह मीणा, प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विनोद रोलानिया, सामोद पुलिस थाना प्रभारी पूजा पूनिया, अमरसर थाना प्रभारी अशोक झाझडिया , समाजसेवी कालूराम झाझडीया, सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़, पूर्व सरपंच जगदीश डूडी, पंचायत समिति सदस्य हरफूल कुमावत, मोहन मीणा, रामेश्वर घोसलिया, जिला परिषद सदस्य रिछपाल कुलदीप, विनोद सैनी, गजानंद बागड़ा, विनोद शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069









0 Comments