विशाल पौषबड़ा महोत्सव का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कचोलिया ग्राम के सामुदायिक भवन में विशाल पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में लगभग 8 से 10000 श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। डॉ. श्रवन बराला ने ग्राम के श्री वीर तेजाजी मंदिर श्री ठाकुर जी मंदिर एवं श्री शिव मंदिर में प्रसादी का भोग लगाया व गांव की सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई जिसमें गायक कलाकार सरदार नासना एंड पार्टी के द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई | इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों ने नृत्य किया व कलाकारों ने भाव विभोर करने वाली प्रस्तुतियां दी। 


डॉ. श्रवण बराला के नेतृत्व में ग्राम के वरिष्ठ जनों का साफा व माला पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पधारे वरिष्ठ जनों ने डॉक्टर बराला को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पधारे सभी ग्राम वासियों ने डॉक्टर साहब को आगामी विधानसभा चुनाव में चौमूं से किसान मजदूर दलित और 36 कोमो की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का आशीर्वाद दिया। 

इस अवसर पर डॉ. श्रवण बराला ने कहा कि मैं किसान मजदूर दलित और शोषित वर्ग की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ने का संकल्प इस गांव के समस्त जनों के सामने लेता हूं। मैंने पिछले 25 वर्षों से भाजपा एवं विभिन्न संगठनों में रहते हुए मैं केवल पार्टी बल्कि 36 कोमो की लड़ाई हमेशा लड़ी है। डॉक्टर ने कहा कि चौमूं क्षेत्र के मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन पूरी तरह से पानी की कमी से खतरे में है इसलिए नदी जोड़ो परियोजना को धरातल पर लाने के लिए पुरजोर संघर्ष करूंगा। 

इस अवसर पर वरिष्ठ जन गणेश नासना, सेदूजी गौरा , नाथू गौरा, भूरा नासना, रामसहाय बराला, भुरामल बराला, श्याम बराला, सुजान सिंह, हनुमान जीतरवाल, सीताराम जीतरवाल, रामनाथ नटवाडिआ, नानू नटवाडिआ, हनुमान नटवाडिआ, पवन स्वामी, लक्ष्मीनारायण जांगिड़, बाबूलाल प्रजापत, रामकुमार गौरा, नानू जाजड़ा, छितर टोड़ावता, कजोड़ रेवाड, धनजी गरेड, लक्ष्मी नारायण नासना, रमेश टोड़ावता, किशोर टोड़ावता, मांगीलाल बराला, डॉ जी. एल. बराला, सुणा बराला, बाबूलाल बराला, नानू बराला, शैलेंद्र चौधरी, अर्जुन सैनी, कैन्हया लाल थवरिआ, बाबूलाल यादव, सुरेश गुलिया, मदन टोड़ावता, डॉ हनुमान बराला, डॉ बाबूलाल बराला, कजोड़मल गौरा, बलदेव गौरा, मोहन  गौरा, रामलाल गौरा, बोदू गौरा, भूरामल गौरा, रामलाल गौरा, रामधन बराला, रमेश बराला, मनोहर अग्रवाल, रामस्वरूप जांगिड, ज्ञान बराला, नरशा बराला, एड. विजय रेवाड़, चरण सिंह चौधरी, रामचन्द्र मील, सुरेंद्र बधाला, डॉ विपिन बराला, डॉ. अमित बराला, डॉ. शिखा बराला, डॉ. अभिषेक बराला, डॉ. दीपिका बराला, डॉ. मुकेश कुलदीप , कालूराम यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, रामस्वरूप नासना, राजकुमार यादव, हनुमान यादव, बंशी डागर व गांव के हजारो युवा उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments