जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मकर सक्रांति पर धातु निर्मित, धातु मिश्रित एवं चाइनीज मांझे के प्रयोग की संभावना को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर 5 जनवरी, 2023 मध्यरात्रि से 16 जनवरी, 2023 मध्यरात्रि तक धातु निर्मित मांझे के क्रय-विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।
प्रतिबंधित मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण से निर्मित होने के कारण धारदार तथा विद्युत का सुचालक होता है, जिसके उपयोग से दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को जान का खतरा रहता है। विद्युत का सुचालक होने के कारण मांझा विद्युत तारों के संपर्क में आने पर पतंग उड़ाने वाले को नुकसान पहुंचने एवं विद्युत सप्लाई बाधित होने की संभावना बनी रहती है।
संभावित खतरों को मद्देनजर रखते हुए कलक्टर ने धातु निर्मित, धातु मिश्रित एवं चाइनीज मांझे के उपयोग, नियंत्रण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये हैं। आदेशों की अवमानना अथवा अवहेलना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध माना जाएगा, साथ ही, अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments