ग्राम भूतेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम भूतेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग 2023 प्रधानाचार्य महेश कुमार बागोरिया और उपप्राचार्य विनोद कुमार देवंदा की देखरेख में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भूतेड़ा सरपंच गौरीशंकर नेतड अध्यक्ष, पूर्व प्रधानाचार्य झाबर सिंह वर्मा मुख्य अतिथि, भगवत सिंह नाथावत, भागचंद गढ़वाल, नाथूलाल मांडिया, हरफूल सिंह नेतड, राजेंद्र कुमावत, राजूजी प्रजापत, भोमसिंह रूण्डला, भगवान सहाय बुनकर, मुकेश प्रजापत, सुरेश वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। 


विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ अध्यापक शंकरलाल बुनकर को ब्लॉक स्तर पर शिक्षक सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया । भूतेड़ा के ग्रामीण जनों द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया । विद्यालय के स्टाफ नीलम राजपूत, सरोज कुमारी जाट, लीना माहेश्वरी, कल्पना जैफ व सुरेश चंद्र जाट द्वारा अपने अपने विषय में टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 1100, 2100, 3100 नगद राशि, चांदी का पदक, दीवार घडी, पानी की बोतल व स्कूल बैग इत्यादि देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यालय विकास के लिए आवश्यक प्रयासों के लिए आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार बागोरिया और उपप्राचार्य विनोद कुमार देवन्दा के द्वारा भामाशाहों को आगे आने की पहल की गई। 

कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक हीरा का बास के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मीणा, प्रधानाध्यापक बाबूलाल वशिष्ठ, भवानी शंकर रेगर, कांता शर्मा, चौथमल शर्मा, नीलम राजपूत, कल्पना जैफ, सरोज जाट, लीना माहेश्वरी ममता, सुमित्रा यादव ,सुरेश चंद्र जाट, नेमीचंद शर्मा, नाथूलाल बुनकर, अर्जुन लाल रूण्डला, प्रभात जैन, नंदाराम सामोता, ओमप्रकाश बुनकर, सुरेश कुमार गुरावा सहित भूतेड़ा ग्राम के गणमान्य जन उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य महेश कुमार बागोरिया, उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार देवंदा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया । मंच संचालन पवन पारीक ने किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments