जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के द्वारा विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के नाम जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा |
इस दौरान जिलाध्यक्ष तिवारी ने बताया कि चौमूं राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन गहन चिकित्सा इकाई में आईसीयू में वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | पिछले सालों में कोरोना के कारण आईसीयू में वेंटिलेटर नहीं होने के कारण काफी लोगों को जान गंवानी पड़ी थी निकट भविष्य में किसी बीमारी से निपटने के लिए आईसीयू वेंटीलेटर की अति आवश्यक सेवाओं को तुरंत प्रभाव से हॉस्पिटल में उपलब्ध करवाने की मांग की |
चौमूं विधानसभा क्षेत्र के आसपास के गांव के लिए चौमूं राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक अकेला हॉस्पिटल है जिस पर आसपास के 10 से 15 किलोमीटर के गांव के लोग निर्भर है | यहां पर बेड, डॉक्टरों व आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों का अभाव होने के कारण आसपास के गांव के मरीजों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमूं को सेटेलाइट हॉस्पिटल का दर्जा देकर उसे संबंधित सुविधाएं देने की मांग की |
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमूं में सर्जन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी समय से हॉस्पिटल में सर्जरी या बंद है तथा मरीजों को सर्जरी करवाने हेतु जयपुर या अन्य और कहीं जाना पड़ता है ऑपरेशन नहीं होने के कारण मरीज परेशान है सुरजन की व्यवस्था के लिए मांग की | इस दौरान जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा एवं गोविंदगढ़ ब्लॉक प्रभारी कैप्टन श्रीराम शर्मा उपस्थित रहे |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments