जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | उपखंड अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने झंडारोहण किया | झंडारोहण के पश्चात एनसीसी कैडेट द्वारा सलामी ली | उपखंड की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई |
उपखंड अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने कहा कि 26 जनवरी के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था | इसलिए गणतंत्र दिवस मनाया जाता है | विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी निभाना चाहिए | उपखंड अधिकारी ने नगरपालिका प्रशासन को कार्यक्रम व्यवस्थाओं को लेकर सराहा |
मुंबई से आए कलाकारों ने दिखाई अपनी कलाएं :-मुंबई शहर से आए सैयद भाई ने अपनी टीम के द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए | सिर के बालों से एंबुलेंस को खींचा गया जिसे देखकर लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली |
जैविक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी :-
गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार प्रगतिशील किसानों द्वारा अपने जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, उसको देखकर लोगों ने जानकारी प्राप्त की |
सामोद हादसे में पीड़ित बच्ची को दी आर्थिक सहायता :-
एसडीएम प्रियव्रत सिंह चारण की पहल से सामोद हादसे में पीड़ित बच्ची सान्वी मल्होत्रा को भामाशाहों के द्वारा 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |
अग्निशमन कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल :-
समारोह में अग्निशमन कर्मियों ने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसमें आग लगने पर एक व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया गया |
इनको मिला उपखंड स्तरीय सम्मान :-
32 सरकारी कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट किया गया साथ ही 7 समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया |
ख्यालीराम हेड कांस्टेबल पुलिस थाना चौमूं , कैलाश चंद कांस्टेबल पुलिस थाना चौमूं , सुभाष यादव सहायक द्वितीय ,राजेंद्र मीणा सहायक प्रथम, मीनू देवी आंगनबाड़ी सहायिका, ममता चौधरी महिला पर्यवेक्षक, रेणु कुमावत सहायिका , कैलाश चंद यादव वरिष्ठ सहायक, अशोक कुमार शर्मा ऑफिस कानूनगो, दिनेश यादव ग्राम विकास अधिकारी , सुरेश कुमार मीणा सहायक विकास अधिकारी, फूल सिंह जाट ग्राम विकास अधिकारी, नेमी चंद मीणा कनिष्ठ सहायक, किरण सैनी कनिष्ठ सहायक, पपीन्द्र वर्मा वनरक्षक, सुनील कुमार कुमावत सहायक प्रोग्रामर, रामजीलाल सैनी सूचना सहायक, जगदीश प्रसाद देवन्दा वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, कमला कुमावत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, संदीप सिंह कविया स्वास्थ्य निरीक्षक, अर्जुन लाल गुर्जर कार्यकारी सहायक अग्निशमन अधिकारी, देशराज फायरमैन, जगदीश प्रसाद गुप्ता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुमन बुगालिया प्रधानाचार्य, प्रेम प्रकाश कुमावत व्याख्याता, रामगोपाल रेगर वरिष्ठ अध्यापक, मीनू जुनेजा अध्यापक, जमुना देवी कांस्टेबल, मालीराम सिविल डिफेंस कॉर्प्स, बाबूलाल गुर्जर होमगार्ड, अजय पारीक अध्यापक, पवन पारीक अध्यापक, डॉ. अल्पना शर्मा, नेहरु युवा मंडल अनंतपुरा जैतपुरा , विद्युत साथी फाउंडेशन, कालूराम झाझड़िया, सैयद भाई, सोहन लाल जांगिड़ और विजयलक्ष्मी सैनी |
कार्यक्रम में चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ,पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, नगर पालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह निर्माण, तहसीलदार पूजा यादव, सीबीईओ गोविंदगढ़ राम सिंह मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी देवेंद्र जिंदल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया | कार्यक्रम का प्रभावी संचालन व्याख्याता संगीता शर्मा ने किया | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन और उपखंड कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments