चेयरमैन विष्णु सैनी ने की ग्राम पंचायत नांगल गोविंद में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज चौमूं विधानसभा की ग्राम पंचायत नांगल गोविंद में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हुई | जिसमें बूथ संख्या 1,2,3,4,5 पर प्रचार प्रसार किया गया | इस दौरान नांगल सिरस, बगड़ी की नांगल, नांगल गोविंद, रणजीतपुरा में प्रचार प्रसार किया गया ।

चौमूं नगरपालिका चेयरमेन विष्णु कुमार सैनी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो आभियान का सफल नेतृत्व किया गया | इस दौरान लल्लू राम सैनी, सदस्य स्टेट एग्रो एंड इंडस्ट्री बोर्ड, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कॉर्डिनेटर अशोक कुमार रछोया, गिर्राज देवन्दा, ग्राम नांगल गोविंद सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल गढ़वाल ने हर बूथ पर कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित करवाई |

इस अवसर पर डॉ.रामनारायण यादव, डॉ.जे.पी.सैनी, प्रतिभा नुवाल कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, महिला विंग, डॉ.सी.बी.यादव और चौमूं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बूथ के कार्यकर्ताओ ने लगभग 15 किमी. की यात्रा तय करके केंद्र सरकार द्वारा जनता को गुमराह कर, अज्ञानता फैलाकर देश का माहौल खराब करने की नीतियों के बारे में बताया | नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक में फैलाए गए भ्रष्टाचार का खुलासा करके आम जन को सावधान होकर देश को बचाने के लिए कांग्रेस के झंडे के नीचे एक जुट होने का आह्वान किया गया | भ्रष्ट नीतियों और चन्द उद्योगपतियों को पोषण देने जैसे अडानी समूह के ताजा शेयर मार्केट घोटाले का भी जिक्र किया गया और किसान तथा आम जनमानस विरोधी नीतियों का खुलासा किया गया |

गहलोत सरकार की जनहितेषी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया | चिरंजीवी बीमा योजना, इंदिरा रसोई योजना, अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलकर आम गरीब तक उच्च गुणवत्ता की शिक्षा पहुंचाने की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर आम जनमानस में गहलोत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का विस्तृत लाभ समझाया गया | बिजली बिल में किसानों को डायरेक्ट 1000 रुपए का लाभ कृषि बिल में देने , घरेलू बिजली के बिल में 50 यूनिट बिजली फ्री का लाभ बताया | 

इस दौरान आम जन से चर्चा करते हुए चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने कार्यकर्त्ताओं के राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के क्षणों को शेयर किया कि किस तरह राहुल जी असाधारण व्यक्तित्व के धनी है | सभी की सुनते है और भारत को पुनः विश्व पटल पर उच्चतम शिखर तक ले जाने की कांग्रेस की कार्ययोजना के बारे में बताया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments