फुले दंपत्ति की मूर्ती अनावरण कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक और चेयरमैन ने लिया जायजा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी और नगरपालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने कर सावित्री बाई फुले की जयंती पर होने वाले मूर्ती अनावरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए |

माली समाज विकास समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि कल सैनी समाज सभा भवन चौमूं में प्रातः 11:15 बजे माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर पहली बार महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की मूर्ति अनावरण, नववर्ष स्नेह मिलन व पौषबड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा |

महामंत्री घीसालाल सैनी ने बताया कि समारोह को लेकर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने व्यवस्था को लेकर समाज बंधुओं के साथ बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी गयी | समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, विशिष्ट अतिथि अविनाश गहलोत विधायक जैतारण, पूरणमल सैनी पूर्व विधायक रहेंगे | अध्यक्षता पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी करेंगे |

अतिथियों में बनवारी लाल सैनी पूर्व उप जिला प्रमुख झुंझुनू, अनुभव चंदेल प्रदेशाध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान जयपुर, गुड्डू सैनी प्रदेशाध्यक्ष सैनी विकास संस्थान, राम सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, सुरेश कुमार सैनी अध्यक्ष राजस्थान सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी संस्था सहित कई राजनेता व समाजसेवी शिरकत करेंगे |

इस दौरान सूरजमल ठेकेदार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आल इंडिया सैनी सेवा समाज, सायर सिंह तंवर अध्यक्ष भवन निर्माण समिति, हीरालाल पांच्या, बाबूलाल भभैवा, राधेश्याम तंवर, कन्हैयालाल पापटवान , डॉक्टर मान प्रकाश सैनी, छित्तरमल बबेरवाल, रामेश्वर सिंगोदिया, गैंदी लाल सैनी, दीपक सैनी, प्रवीण सैनी, कैलाश चंदोलिया ,सीताराम ठेकेदार, प्रभाती लाल सोनगरिया, बाबूलाल सैनी पार्षद, रमेश सैनी पार्षद, राजेंद्र सैनी पूर्व पार्षद, राम अवतार सैनी, बिरदू राम सैनी एडवोकेट सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments