जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) नेशनल हाईवे 52 स्थित टाटियावास टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों की दादागिरी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। टाटियावास टोल प्लाजा का आज एक और मामला सामने आया है जिसमें टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने पत्रकार दंपत्ति के साथ मारपीट कर महिला की धारदार हथियार से अंगुलियों में फ्रेक्चर हो गया।
टोलकर्मियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की। जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो 10-15 टोलकर्मियों ने उससे मारपीट की । मामले को लेकर मंगलवार देर शाम तक पुलिस ने मात्र एक कर्मचारी को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
चौमूं थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बदनपुरा चौक चौमूं निवासी पत्रकार कन्हैयालाल कुमावत पत्नी कांता कुमावत व दो बच्चों के साथ जयपुर में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान टाटियावास टोल प्लाजा पर जाम लगा हुआ था। उन्होंने इस बात का विरोध कर टोलकर्मियों को लाइन को जल्दी क्लियर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैं पत्रकार हूं। यह बात सुनकर टोलकर्मी भड़क गए और धमकी देने लगे कि पत्रकार है तो क्या करेंं। यहां पर तो रोज पत्रकार आते हैं। टोलकर्मियों ने आवाज देकर अन्य टोल कर्मियों को भी पास बुला लिया और गाली-गलौज करने लग गए। मौके पर 10-15 टोलकर्मी आ गए और उसे गाड़ी से बाहर निकाल कर मारपीट करने लग गए। गाड़ी में बैठी उनकी पत्नी कांता कुमावत ने जब देखा तो वह पति को छुड़ाने के लिए गाड़ी से बाहर निकलने लगी , लेकिन टोलकर्मियों ने उन्हें उतरने नहीं दिया और गाड़ी में बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने लगे। इसी दौरान एक टोलकर्मी ने धारदार हथियार से उनकी पत्नी पर वार किया और उसकी अंगुलियों को काट दिया। मारपीट के कारण दोनों को ही गंभीर चोट आई। टोलकर्मियों के इस व्यवहार को देखकर आसपास के लोगों में रोष पैदा हो गया और वह अपने वाहनों से निकले और टोलकर्मियों से दंपत्ति को छुड़वाया। टोल प्रबंधक शक्ति सिंह व अन्य लोग भी मौके पर आए। उन्होंने गलती मानने की जगह टोल प्रबंधक ने पत्रकार की पत्नी को डराया-धमकाया और गाली गलौज कर मारपीट की। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मुडिक बसेड़ी धोलपुर निवासी टोलकर्मी अनूप शर्मा को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 141, 341, 323, 354 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने जुटाए सीसीटीवी फुटेज :-
पुलिस ने मामले को लेकर फुटेज भी एकत्र कर लिए हैं। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सारी घटना के फुटेज एकत्र कर लिए हैं। उनके पास हर कर्मचारी का पूरा बायोडेटा है। बुधवार को महिला के बयान लेकर पुलिस कार्रवाई करेगी।
चौमूं बार एसोसिएशन का कोई भी वकील नहीं करेगा टोलकर्मियों की पैरवी :-
प्रेस क्लब संस्था चौमूं के अध्यक्ष जितेन्द्र रांगेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजानंद कुमाव व महामंत्री बी.एल भंडारी के नेतृत्व में पत्रकारों के शिष्टमंडल ने दी बार एसोसिएशन चौमूं के महासचिव महेंद्र सिंह शेखावत से मिला और उन्हें एक ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि चौमूं से कोई भी अधिवक्ता टोलकर्मियों की पैरवी न करेें। इसके बाद शेखावत के नेतृत्व में अधिवक्ता थाने में गए और थाना प्रभारी से मिले और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा।
इसके बाद पत्रकारों का शिष्टमंडल चौमूं एसीपी राजेन्द्र सिंह निवार्ण से मिला। एसीपी निवार्ण ने पत्रकारों को भरोसा दिलवाया कि टोलकर्मियों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस पुख्ता कार्रवाई करेगी। इधर मामले को लेकर टोल प्रशासन ने टोलकर्मी अनूप शर्मा की सेवा समाप्त कर दी है।
इस दौरान पत्रकार एहसान खान, कैलाश पाराशर, डॉ. सीताराम कुमावत, निखिल तिवाड़ी, मनोज सैनी, कमलेश शर्मा, दीपक सैनी, दीपक शर्मा, कैलाश, मोहम्मद उस्मान, विनोद कुमार शर्मा, विष्णु कुमावत, मनीष यादव आदि ने विरोध दर्ज करवाया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069








0 Comments