भारतीय डाक विभाग जयपुर देहात मंडल ने भारतीय डाक विभाग के उच्च मानकों को सार्थक किया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) वित्तवर्ष 2022-23 में भारतीय डाक विभाग जयपुर देहात मंडल ने भारतीय डाक विभाग के उच्च मानकों को सार्थक करते हुए अपने प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी /ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से घर घर गांव गांव में डाक विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया है जिसके परिणाम स्वरूप 01 अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक लगभग 43000 नए खाते खोले गए हैं,  जिनमें से 10,000 से अधिक सुकन्या समृद्धि योजना के खाते हैं , जो हमारी बालिकाओं को एक सशक्त भविष्य बनाने में सहायक सिद्ध होंगे और नारी सशक्तिकरण के लिए भी जरूरी है। 

इसी प्रकार से लगभग 4000 के आसपास डाक जीवन बीमा ग्रामीण/ डाक जीवन बीमा और अन्य बीमा योजनाओं में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की सरकारी कर्मचारियों की मजदूर वर्ग की नरेगा में कार्यरत लाभार्थियों के बीमा किया गया है Aeps के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन  का भुगतान घर बैठे किया जा रहा है।

किसानों के खाते में सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान निधि की रकम का उनके घर बैठे भुगतान किया जा रहा है जो डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से संभव हो पा रहा है।

जिसमें इस वित्त वर्ष में लगभग 17000 ट्रांजिशन 6 करोड़ के आसपास रकम के किए गए हैं भारतीय डाक विभाग जयपुर देहात मंडल ने बड़े-बड़े कैंप लगाकर के कर्मचारियों को घर घर जाने के लिए प्रोत्साहित करता है इसी प्रकार के कैंप में माननीय सांसद सीकर संसदीय क्षेत्र श्रीमान सुबोधानंद जी महाराज चोमू के कैंप में उपस्थित हुए थे और 2 दिसंबर 2022 को दोसा में आयोजित कैंप के मुख्य अतिथि माननीया जसकोर मीना सांसद दौसा संसदीय क्षेत्र रही।  

जयपुर देहात मंडल डाकघर अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग जयपुर देहात मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  62000 तिरंगे झंडो का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया।

खेतों के बीच में किसानों के लिए तिरंगा फहराने के लिए जयपुर देहात मंडल के लक्ष्मण घासिल डाकपाल फुलेरा बाजार को उच्च स्तर पर प्रशंसा पत्र भी मिला है। 10 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022 तक दोसा प्रधान डाकघर में एक बड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें आजादी के समय लिए गए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।

फुलेरा कस्बे में एक बड़ी मोटरसाइकिल रैली का आयोजन करके ग्रामीणों में भारतीय डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

जयपुर देहात मंडल डाक विभाग के राकेश कुमार एमटीएस दोसा प्रधान डाकघर और पदम सिंह शाखा डाकपाल बिशनगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर के ना केवल जयपुर देहात मंडल का अपितु पूरे राजस्थान परिमंडल का नाम रोशन किया है

"जयपुर और दौसा जिले की ग्रामीण जनता के लिए जयपुर देहात मंडल भारतीय डाक विभाग के कर्मचारी दृढ़ संकल्प हो करके विभाग की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए इंडिया पोस्ट आपका दोस्त नारे के साथ कृत संकल्प  है और यह कारवां आगे भी इसी प्रकार चलता रहेगा

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments